हर हाल में भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे मतदान : आयुक्त

समस्तीपुर। जिले में हर हर हाल में पंचायत चुनाव भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदाता निर्भीक होकर बूथों पर पहुंचकर मतदान करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:44 AM (IST)
हर हाल में भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे मतदान : आयुक्त
हर हाल में भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे मतदान : आयुक्त

समस्तीपुर। जिले में हर हर हाल में पंचायत चुनाव भयमुक्त वातावरण में कराए जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदाता निर्भीक होकर बूथों पर पहुंचकर मतदान करेंगे। उक्त बातें दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार ने कही। वे शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हरसंभव व्यवस्था की जा रही है। आईजी अजिताभ कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर मल्टीलेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बूथों पर सशस्त्र बल तो रहेंगे ही पेट्रोलिग मजिस्ट्रेक, सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, कलस्टर आदि के साथ भी सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। हर पंचायत को कलस्टर बनाया गया है। इसके अलावा प्रखंड एवं जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम रहेंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। 107,116 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। जबकि सीसीए एवं जिला बदर की भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कहा शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराना प्रशासन का लक्ष्य है। इसमें जो भी कोताही बरतेंगे उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व आयुक्त एवं आईजी ने जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, एसपी मानवजीत सिंह, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। तैयारी के क्रम में आइजी ने निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व अपने क्षेत्र अतर्गत सर्च अभियान चलाएं। वाहनों की चेकिग के साथ ही होटल, धर्मशाला समेत अन्य संबंधित जगहों पर जांच करें। मतदान से दो दिन पूर्व वरीय पदाधिकारी बूथों पर पहुंचकर उसका जायजा लेंगे। साथ ही फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अपनी प्रतिवद्धता दिखएंगे। समीक्षा के बाद आयुक्त और आईजी ने अधिकारियों के साथ समस्तीपुर कॉलेज पहुंचकर ईवीएम कमिशनिग सेंटर का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी