352 बुजुर्गों को लगा कोविड-19 का टीका

समस्तीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। अब 60 से अधिक उम्र के लोगों टीका लग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:52 PM (IST)
352 बुजुर्गों को लगा कोविड-19 का टीका
352 बुजुर्गों को लगा कोविड-19 का टीका

समस्तीपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में तेजी आई है। अब 60 से अधिक उम्र के लोगों टीका लगाया जा रहा है। गुरुवार को जिले में 352 बुजुर्गों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। सबसे अधिक 45 बुजुर्गों ने सदर अस्पताल में टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि 45 से 59 वर्ष के 58 मरीजों को टीकाकरण का पहला डोज दिया गया। जिले में सदर अस्पताल समेत 23 केंद्रों पर कुल 1936 लोगों ने टीका लगवाया जिसमें कर्मियों की संख्या अधिक है। जिले में 1355 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का दूसरा डोज दिया गया। इसके अलावा 74 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज की वैक्सीन ली। वहीं 97 फ्रंटलाइन वर्करों ने पहला डोज लिया। सदर अस्पताल में सबसे अधिक तो हसनपुर का ग्राफ रहा शून्य

सदर अस्पताल में गुरुवार को 45 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगाकर टॉप पर रहा। इसके अलावा मोहिउद्दीनगर में 36, श्याम शिशु सदन में 30, दलसिंहसराय व सरायरंजन में 28-28, वारिसनगर में 27, पटोरी में 25, पूसा में 22, मोहनपुर में 20, उजियारपुर में 18, रोसड़ा में 17, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरदीवा में 13, सिघिया में 12, ताजपुर में आठ, मोरवा में सात, खानपुर व मुस्कान सेवा सदन में पांच-पांच, शिवाजीनगर में दो और विभूतिपुर, बिथान, कल्याणपुर व विद्यापतिनगर में एक-एक वरिष्ठ नागरिक ने वैक्सीन लिया। जबकि, हसनपुर का ग्राफ शून्य रहा। टीकाकरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सबसे बड़ी बाधा

कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक बड़ी बाधा के रूप में सामने आ रही है। यही कारण है कि तीसरे चरण में टीकाकरण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस वजह से अधिकांश लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदकों की भारी भीड़ भी इस काम को बाधित कर रही है। कर्मियों के अथक प्रयास से निजी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर जैसे-तैसे टीकाकरण किया जा रहा है।

निबंधन के बावजूद भी नहीं हुआ टीकाकरण

कोविड-19 टीकाकरण कराए आने अधिकतर बुजुर्गों को गुरुवार को निबंधन होने के बाद भी टीकाकरण नहीं करा सके। यहां पर विवरण संबंधित जानकारी नहीं मिलने की वजह से ऐसी समस्या उत्पन्न हुई। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं होने को लेकर भी ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही थी। टीकाकरण के लिए पात्रता की शर्ते

- टीकाकरण से छूटे हेल्थ एवं फ्रंटलाइन वर्कर

- 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरीय नागरिक

- 45 से 59 वर्ष उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग रजिस्ट्रेशन के लिए क्या है जरूरी

मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, सरकारी आई कार्ड

chat bot
आपका साथी