अनिवार्य सेवानिवृत्ति योजना को वापस ले सरकार

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने रविवार को महासंघ कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस महासंघ स्थल से निकलकर शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार पर पहुंच कर सभा में तब्दील हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:23 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:23 AM (IST)
अनिवार्य सेवानिवृत्ति योजना को वापस ले सरकार
अनिवार्य सेवानिवृत्ति योजना को वापस ले सरकार

समस्तीपुर । बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने रविवार को महासंघ कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस महासंघ स्थल से निकलकर शहर के विभिन्न सड़क मार्गों से होते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार पर पहुंच कर सभा में तब्दील हुई। इस कारण समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ जमकर नारा बुलंद कर रहे थे। इसमें अनिवार्य सेवानिवृत्ति योजना वापस लेने, रिक्त पदों पर युवाओं को बहाल करने, ठेका व संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा स्थायी करने, महिला पर्यवेक्षिका की सेवा स्थायी करने, कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, आवास सहायक, विकास मित्रों की सेवा स्थायी करने की मांग कर रहे थे। मौके पर प्रमंडलीय मंत्री संजीव ठाकुर, चिकित्सा संघ के जिला मंत्री राजीव रंजन, रामकुमार झा, परवेज आलम, महेंद्र पंडित, बिमलेश चौधरी, दीपक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार राय, चेत नारायण यादव, द्वारिका महतो, दिनेश झा, कैलाश बैठा, आशुतोष कुमार, मो. शागीर, प्रभात कुमार राय, माला कुमारी, बिदु कुमारी, संयुक्ता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रंजना कुमारी, विभा कुमारी, ढक्कन राम, भुवनेश्वर लाल, रविद्र कुमार राय, प्रदीप कुमार झा, धीरेंद्र कुमार धीरज, सुमेश कुमार, भागवत नारायण चौधरी, राम नरेश दास, अभिषेक कुमार, इसरार अहमद, राम सेवक महतो, राम सेवक चौधरी, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर जताया विरोध

महासंघ स्थल पर एक सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने कहा कि पूरा देश कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रहा है। इसमें सरकारी अधिकारी व कर्मी अपनी जान गंवा रहे है। वैसी परिस्थिति में सरकार के द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति का फरमान जारी करना उसके दमनकारी नीतियों को दिखलाता है। जिला मंत्री राम कुमार झा ने कहा कि सरकार के आदेश से काम करने वाले जहां परेशान होंगे वहीं चरण वंदना करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा।

chat bot
आपका साथी