संविदा कर्मी शिक्षा सेवकों को सरकारी कर्मी घोषित करे सरकार : संघ

बिहार राज्य संविदा कर्मी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ जिला इकाई ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को सौंपा। संघ ने उनके समर्थन में मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:16 AM (IST)
संविदा कर्मी शिक्षा सेवकों को सरकारी कर्मी घोषित करे सरकार : संघ
संविदा कर्मी शिक्षा सेवकों को सरकारी कर्मी घोषित करे सरकार : संघ

समस्तीपुर । बिहार राज्य संविदा कर्मी शिक्षा सेवक तालीमी मरकज संघ जिला इकाई ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को सौंपा। संघ ने उनके समर्थन में मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। इसमें नियत वेतनमान देने, शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, चौधरी कमेटी की अनुशंसा के आधार पर सभी सुविधा प्रदान करने, शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज को दा वर्षीय डीएलएड का प्रशिक्षण कोर्स कराने, मृत हुए शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज को अनुकंपा का लाभ देने, पूर्व में शिक्षा सेवक व तालिमी मरकज सर्व शिक्षा में कार्यरत थे उन्हें पुन: सर्व शिक्षा अभियान से कार्य लेने की मांग शामिल है। साथ ही नियमावली के विरुद्ध विभाग द्वारा जबरन विद्यालय स्थानांतरण पर भी रोक लगाने की मांग की गई। मौके पर अनिल कुमार महतो, नरेश रजक, कैलाश रजक, विनोद कुमार, संतोष कुमार, राजू रजक, मो. हाशिम सहित अन्य उपस्थित रहे। नगर निगम के प्रधान सहायक ने प्रतिनियुक्त कर्मी को सौंपा कार्यभार

समस्तीपुर: नगर निगम कार्यालय में शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह कनीय अभियंता अरविद कुमार के समक्ष पूर्व प्रधान सहायक अशोक कुमार गुप्ता ने प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार झा को कार्यभार सौंपा। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि जिला पदाधिकारी के द्वारा 8 जुलाई को पूर्व प्रधान लिपिक का स्थानांतरण कर समाहरणालय जिला स्थापना में योगदान का आदेश दिया गया था। साथ ही 24 घंटे के बीच योगदान का निर्देश दिया गया। इसके बावजूद निर्धारित समय के अंतराल के बाद कई दिनों तक योगदान नहीं किया। इसके अलावे पूर्व प्रधान सहायक सह लेखापाल अशोक गुप्ता पर सरकारी कार्यों के निष्पादन, सरकारी एवं लोकधन के गबन जैसे गंभीर आरोप थे। इस बाबत 22 जुलाई को नगर प्रबंधक राजेश कुमार ने नगर थाना में एक आवेदन देकर पूर्व प्रधान लिपिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि संचिकाओं की सूची तैयार कर प्रतिनियुक्त कर्मी को प्रभार दिलाने की कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी