सूबे की सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान : अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कमेटी ने प्रदेश के आह्वान पर बिहार सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए महायज्ञ किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने हवन कर ईश्वर से प्रार्थना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 12:31 AM (IST)
सूबे की सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान : अभाविप
सूबे की सरकार को सद्बुद्धि दे भगवान : अभाविप

समस्तीपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कमेटी ने प्रदेश के आह्वान पर बिहार सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए महायज्ञ किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने हवन कर ईश्वर से प्रार्थना की। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम रद करने, छात्रों का रूम रेंट माफ करने, निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षण शुल्क पर विचार नहीं करने व अन्य शैक्षणिक मुद्दे को लेकर विरोध प्रकट किया गया। प्रदेश सहमंत्री आदित्य कुमार ने संबोधित करते हुए कहा बिहार सरकार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) परिणाम को रद कर हजारों छात्रों के भविष्य को कुचलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के इस भीषण महामारी के समय एक ओर छात्र, अभिभावक आíथक तंगी से जूझ रहे है तो दूसरी ओर निजी शिक्षण संस्थान के मालिक शुल्क जमा करने का दबाव बना रहे हैं। इस परिस्थिति में सरकार का मौन रहना शर्मनाक है। श्री कुमार ने कहा कि सुशासन के 15 वर्षो के शासनकाल में भर्ती हेतु जो परीक्षाएं हुई हैं उसमें से 95 प्रतिशत से अधिक परीक्षाएं विवादों में रहा आखिर इसके जिम्मेदार कौन है। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय शिक्षक विहीन होते जा रहे हैं। बिना शिक्षक के छात्र कैसे पढ़ रहे हैं। इसके जिम्मेदार कौन है? ना समय से परीक्षा हो रही है, ना ही समय से परिणाम आ रहे हैं। समय से वर्ग का संचालन भी नहीं हो रहा है। आखिर इसके जिम्मेदार कौन हैं। नगर मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीति, हठधर्मी, राजनीतिक द्वेष के कारण हजारों छात्र-युवाओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। दोषी बोर्ड के अध्यक्ष को भी नहीं हटाया जा रहा है। भ्रष्ट पदाधिकारियों के ऊपर कारवाई नहीं की गई। पदाधिकारियों को बचाने में सरकार खुद लगी हुई है। अपने निर्णय पर सरकार पुनर्विचार करें, अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर नीरव कुमार, अमरजीत कुमार, प्रभात सुंदरम, कौशल झा, केशव माधव, नीतीश कुमार, सुजीत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी