पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत

समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के चंदौली स्थित एक पोखर मे मंगलवार की दोपहर डूबने से एक यु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 11:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 11:13 PM (IST)
पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत
पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत

समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के चंदौली स्थित एक पोखर मे मंगलवार की दोपहर डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी स्व. बालेश्वर पासवान का पुत्र रामबाबू पासवान (30 वर्ष) नशापान की अवस्था मे घर जा रहा था। उक्त पोखर के मुहाने पर वह पेशाब हेतु बैठा था कि उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी मे समा गया। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लोगो ने उसकी लाश को गड्ढे से निकाला। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। पानी भरे गड्ढे में डूबने से अलग-अलग जगहों पर तीन की मौत समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा, विभूतिपुर एवं उजियारपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोसड़ा। थाना के पबड़ा निवासी एक बालक की मौत बेनीपुर के शिवराम स्थित उसके ननिहाल में हो गई। मंगलवार को वह आम चुनने के लिए बगीचा में गया था। जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक शिवम कुमार चौरसिया (10) गांव के राम ललित चौरसिया का पुत्र था। दोपहर बाद बालक का शव गांव में पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्लावासी भी शिवम की मौत पर फफक फफक कर रो रहे थे। वहीं पिता राम ललित का भी रो- रो कर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार शिवम विगत सप्ताह ही दरभंगा जिला के बेनीपुर थाना अंतर्गत अपने ननिहाल शिवराम गया था। बांध किनारे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत, कोहराम विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत अन्तर्गत वार्ड 8 में बने एक पोखरनुमा गड्ढ़ा में डूबने से एक 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह खेलने के दौरान फिसलकर पानी से भरे गड्ढा में चला गया था। मृतक भरपुरा निवासी टुनटुन राय का पुत्र प्रियांशु कुमार बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर उक्त गड्ढा के निकट बालक खेल रहा था। अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई। आनन-फानन में बालक को पानी से बाहर निकाला और स्थानीय सीएचसी परिसर लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते हीं स्वजनों में चीख - पुकार मच गई। लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने की है। मृतक तीन भाई- बहनों में सबसे छोटा बताया गया है। सबसे बड़ी बहन अंशु कुमारी और उससे छोटा भाई अंकुश है। मृतक की मां आशा देवी समेत स्वजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते हीं समाजसेवी विजय कुमार चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। साथ हीं प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग भी की है। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत उजियारपुर। थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली गांव स्थित संपहा चौर में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। में। मृतक की पहचान चकसिराय निवासी रंजीत महतो का 6 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाबत बताया गया है कि बालक मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। घंटों तक घर वापस नहीं आने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच शाम करीब 4 बजे बालक का शव चौर के एक गड्ढे के पानी में तैरता हुआ नजर आया। लोगों ने मृत बालक को पानी से बाहर निकाला। बालक का शव देखते ही परिजनों में चीत्कार गूंजने लगे। वहीं मृतक के घर पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को परिजन की हालत देख कलेजा दहल रहा था। पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के घर जाकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी