एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

मोहनपुर। गंगा का जलस्तर इन दिनों बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। दो दिनों से घंटों मूसलधार बारिश होने के कारण भी जलस्तर में बढ़ोत्तरी में तीव्रता देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 01:29 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:10 AM (IST)
एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

मोहनपुर। गंगा का जलस्तर इन दिनों बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। दो दिनों से घंटों मूसलधार बारिश होने के कारण भी जलस्तर में बढ़ोत्तरी में तीव्रता देखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 4393 सेमी पर पहुंच गया है। कैंप में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता जितेश रंजन ने बताया कि गंगा के जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। गंगा का यह जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 157 सेमी नीचे है। दियारा क्षेत्र में खतरे का निशान 4550 सेमी पर बनाया गया है। प्रतिदिन अत्यधिक वर्षा हो जाने के कारण निचले क्षेत्रों के सोतों, ढाबों,नालों में भी पानी जमा होकर रौद्र रूप लेने लगा है। गंगा पार-हरदासपुर, सरसावा,जहिगरा, करूआरी आदि गांवों में बसने वाले किसान और पशुपालक चितित होने लगे हैं। वे अपने को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थलों की तलाश में लग गए हैं। वहीं किसानों को मक्के, झिगनी, घिउरा, परवल, चीना, कौनी आदि फसल के नष्ट हो जाने की फिक्र भी सता रही है। इधर,प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी क्षेत्र में अवस्थित वाया नदी और सितुआही में भी जलस्तर काफी ऊपर देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी