नीतीश सरकार में बह रही विकास की गंगा : मंत्री

कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के योजना विकास एवं उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
नीतीश सरकार में बह रही विकास की गंगा : मंत्री
नीतीश सरकार में बह रही विकास की गंगा : मंत्री

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थानीय विधायक सह राज्य सरकार के योजना, विकास एवं उद्योग मंत्री महेश्वर हजारी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बासुदेवपुर ब्रह्मस्थान स्थित नल जल योजना का उद्घाटन किया। वहीं एक संगोष्ठी को भी संबोधित किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नितीश सरकार में विकास की गंगा बह रही है। सात निश्चय योजना के तहत अब लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगा है। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण भी किया जा रहा है। हर गली में पीसीसी ढलाई की जा रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। इससे पूर्व मिथिला की परंपरा अनुसार मंत्री का ग्रामीणों ने स्वागत किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मुखिया चंद्रगुप्त शर्मा ने की। संचालन दिनेश कुमार ने किया। संस्कृत विकास संस्थान में 5 लाख की लागत से चुबतरा निर्माण सहित अन्य कार्यों का भी शुभारंभ किया गया। मधुरापुर पंचायत, रतवारा सहित अन्य कई जगहों पर शिलान्यास कार्यक्रम किए गए। जदयू के महासचिव प्रो. तकी अख्तर, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, मनरेगा कार्यक्रम महेश कुमार, देव शंकर ठाकुर, भोला सिंह, राजीव कुमार उर्फ पिटू, बम बहादुर सिंह, संजय झा, पूर्व प्रमुख इफ्तेखार अहमद, मुकेश कुमार राय, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, सुमन कुमार, मुखिया राजकुमारी देवी, मोहम्मद शादाब, नौशाद आलम, अमरनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी