हसनपुर के सिरसिया गांव में फैला बाढ़ का पानी

समस्तीपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से करेह नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 11:33 PM (IST)
हसनपुर के सिरसिया गांव में फैला बाढ़ का पानी
हसनपुर के सिरसिया गांव में फैला बाढ़ का पानी

समस्तीपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से करेह नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से लगी है। यह आम लोगों के लिए चिता का कारण बन चुका है। गंडक, कोसी, बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर ने लोगों को संकट में डाल दिया है। कई अन्य नदियों के जलस्तर बढ़ने से भी परेशानियां बढ़ी है। खासकर करेह नदी के गर्भ में बसे हसनुपर में भटवन पंचायत के सिरसिया गांव के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि करेह तटबंध के दोनों दिशाओं के बंडाल में पानी प्रवेश कर जाने से लोगों को प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा अब तक नावों की व्यवस्था नहीं करने से पीड़ितों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि लगातार बारिश के कारण करेह नदी के जलस्तर में बढोत्तरी से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सिरसिया गांव में चारों ओर बाढ़ के पानी का फैलाव होने लगा है। गांव के लोग अपने बाल बच्चों के साथ ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इस संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि निचली भूमि में बाढ़ का पानी फैल जाने से पशुपालकों में पशु चारा के लिए हाहाकार मच गया है। सरकारी नाव के अभाव में पशुपालकों को नदी में तैर कर पशु चारा काटने के लिए जाना पड़ रहा है। इस स्थिति में किसी अनहोनी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वहीं बंडाल का रास्ता बाढ़ के पानी में डूब जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इस संबंध में अंचलाधिकारी आनंदचंद्र झा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित मात्र एक गांव सिरसिया है। जहां बाढ़ की खतरे से निपटने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बाढ़ पीड़ितों को किसी भी चीजों की कमी नहीं होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी