सीडीपीओ कार्यालय के सामने से बाइक की चोरी

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के सामने ख

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 10:55 PM (IST)
सीडीपीओ कार्यालय के सामने से बाइक की चोरी
सीडीपीओ कार्यालय के सामने से बाइक की चोरी

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय के सामने खड़ी एक बाइक की चोरी हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है। पीड़ित बाइक स्वामी नागेश्वर राम अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला गांव का रहनेवाला है। घटना के बारे में उजियारपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे पीड़ित ने बताया की उनकी पत्नी सोनी कुमारी गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 की सेविका है। अपने पत्नी के साथ सीडीपीओ कार्यालय विभागीय काम से आये थे। अपनी बाइक स्पेलेंडर प्लस को बाहर लगाकर वे कार्यालय में गए। जब वापसी के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। काफी पता करने के बाद भी बाइक के बारे में कुछ पता नहीं चला सका। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। कुबौली राम में खेत में लगे पेड़ की चोरी पूसारोड। एक ओर जहां पौधरोपण का अभियान चलाकर लोग सार्वजनिक एवं निजी भूमि में पौधरोपण कर रहे हैं,वहीं दूसरी ओर इसमें खलल डालने वालों की भी कमी नहीं है। प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम कुबौलीराम से कुछ इसी प्रकार का समाचार प्रकाश में आया है। यहां निजी ढाई कट्ठे भूमि में लगे बारह आम के पेड़ को चोर उखाड़ कर ले गये। मिली जानकारी के अनुसार कुबौलीराम गांव के निवासी अवकाश प्राप्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी निजी भूमि पर सात वर्ष पूर्व बारह नग आम के पौधों का रोपण किया था। बीती रात अज्ञात चोर ने सभी आम के पेड़ की चोरी कर ली। सभी पेड़ों को उखाड़ कर ले गये। सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। इस घटना की जानकारी गांव समाज के लोगों दी गयी। साथ ही पीडित ने बंगरा थाने में भी इससे संबंधित एक आवेदन देते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी