विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को कांग्रेस ने बना लिया था बंदी : देवेश

समस्तीपुर। कांग्रेस का चरित्र हमेशा से तानाशाही और उसकी नीति दमनकारी रही है। देश में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:35 PM (IST)
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को कांग्रेस ने बना लिया था बंदी : देवेश
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को कांग्रेस ने बना लिया था बंदी : देवेश

समस्तीपुर। कांग्रेस का चरित्र हमेशा से तानाशाही और उसकी नीति दमनकारी रही है। देश में आपातकाल लागू किया जाना इसका उदाहरण है। 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को बंदी बना लिया था। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेलों में बंद किया जाता था। देश में इसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन हुआ। देश के सभी जेल भर गए। जेल के अंदर भी लोकतंत्र की आवाज उठान वालों को सताया जाता था। उसके साथ बर्बर व्यवहार किया जाता था। भला इसके कभी कोई भूल सकता है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद देवेश कुमार ने कही। भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आपातकाल की बरसी पर काला दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस दमनकारी चरित्र को देश की जनता कभी भूल नहीं सकती है। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश की शासन व्यवस्था संविधान के अनुरूप चल रही है। सरकार अपनी कल्याणकारी नीतियों के तहत देश की जनता को राहत पहुंचाने के साथ-साथ देश के विकास में जुटी है। आज पूरा विश्व भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा से इतिहास रहा है कि वह किसी भी प्रकार से सत्ता में बने रहना चाहती है। इसकी एक झलक इंदिरा गांधी ने तब दिखाया था, जब लोगों ने इस 21 महीने के निरंकुश शासन के खिलाफ अपनी मुहर लगाते हुए कांग्रेस को बुरी तरह पराजित कर सत्ता से बाहर कर दिया था। आज भी कांग्रेस तानाशाही रवैये अपना रही है। कांग्रेस पर एक ही परिवार का वर्चस्व कायम है। संचालन आदित्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर जेपी आंदोलनकारी महेश प्रसाद सिंह, बलराम मिश्र एवं राधे श्याम ठाकुर पाग, चादर एवं माला से सम्मानित किया गया। संगोष्ठी को रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, प्रो.शील कुमार राय, भाजपा नेता शशिकांत आनंद, कैप्टन कमलेश सहनी, विमला सिंह, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राजीव कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश राज, अरविद कुशवाहा, प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, कौशल पाण्डेय, मीडिया प्रभारी दीपक मंडल, अमित सिंह, शिव शंकर चौधरी, गुंजन मिश्रा, नगर अध्यक्ष राहुल कुमार, वीरेंद्र यादव, मुकेश कुमार ठाकुर, ललन पाठक, शंभू चौधरी, शंभू प्रसाद साह, श्याम पासवान समेत अन्य ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन विजय शंकर ठाकुर ने किया।

chat bot
आपका साथी