माले कार्यकर्ताओं ने पूसा विवि के कुलपति का पुतला फूंका

समस्तीपुर। पूसा विवि का मुख्य गेट कई महीनों से आमलोगों के बंद रहने के कारण हो रही परे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM (IST)
माले कार्यकर्ताओं ने पूसा विवि के कुलपति का पुतला फूंका
माले कार्यकर्ताओं ने पूसा विवि के कुलपति का पुतला फूंका

समस्तीपुर। पूसा विवि का मुख्य गेट कई महीनों से आमलोगों के बंद रहने के कारण हो रही परेशानी को लेकर कल्याणपुर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कुलपति का पुतला दहन किया। माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार एवं जिला कमेटी सदस्य सुख लाल यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड सचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार बंद रहने स अनुमंडलीय अस्पताल, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, थाना परिसर, कई शॉपिग मॉल, बस स्टैंड, बैंक आदि जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों की कठिनाई को लेकर वहां के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता भी हुई। विवि प्रशासन ने 21 जून से खोलने का आश्वासन भी दिया कितु बाद में अपने वादा से मुकर गया। वहां के कार्यकर्ता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। माले कार्यकर्ताओं ने अमरेश हत्याकांड एवं दीपक हत्याकांड में नामजद एवं शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नही होने पर भी आक्रोश जताया। पुतला दहन कार्यक्रम में राहुल कुमार, राजेंद्र पासवान, दिलीप यादव, लालो राम, बौएलाल साह, कपल दास, अभिषेक कुमार यादव, चंदन कुमार यादव, नवीन कुमार कुशवाहा, आशीष साह ,भुनेश्वर साह, रामाश्रय राम, पानो देवी आदि मौजूद थे। विवि का मेन गेट खुलवाने को ले अनशन पर बैठे माले कार्यकर्ता पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुख्य द्वार खुलवाने एवं नियुक्ति प्रक्रिया में हुई अनियमितता की जांच सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार से आइसा कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर अनशन प्रारंभ किया। भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार के द्वारा प्रीति कुमारी एवं मनीषा कुमारी को माला पहनाकर अनशन पर बैठाया है। मौके पर सभा भी आयोजित हुई। जिसे जिला सचिव प्रो.उमेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। माले नेता रंजीत राम ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा अविलंब मेन गेट नहीं खोला गया तो कल्याणपुर से प्रतिरोध मार्च निकालते हुए विश्वविद्यालय के द्वार तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलपति को आम जनता की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए। वही अपने पदाधिकारियों पर नियंत्रण रखें क्योंकि उनके पदाधिकारियों द्वारा 21 जून को मुख्य द्वार खोलने का वादा किया गया। बावजूद तानाशाही रवैया अपनाकर वादाखिलाफी का परिचय दिया है। मौके पर रवि रोशन, अमृत ठाकुर, पीयूष पुष्कर, महेश सिंह, उपेंद्र राय, रंजीत राम, चंदन कुमार, बेचन कुमार, प्रभात कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी