एसपी ने किया थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बुधवार को दलसिंहसराय थाना का वार्षिक निरीक्षण कि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:17 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:17 PM (IST)
एसपी ने किया थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने किया थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बुधवार को दलसिंहसराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व पुलिस बल द्वार एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया। थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। वही इस दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अपराध के ग्राफ को भी देखा। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। देर शाम तक एसपी थाने के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता से बारी बारी से कांडों की समीक्षा कर रहे थे। मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर उमा शंकर राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। भूमि विवादों की एसडीओ ने की समीक्षा,जारी किए दिशा-निर्देश दलसिंहसराय। अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में अनुमंडलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में शनिवार को होने वाले जनता दरबार में निपटारा किए गए भूमि विवाद की समीक्षा की गई। अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उसका निष्पादन अंचल स्तर किया जाता है। जो वहां पर संभव नहीं हो पाता उसे अनुमंडल स्तर पर भेज दिया जाता है। विभागीय निर्देशानुसार बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इस मामले की सुनवाई करनी है। महीने में दो दिन दूसरे एवं चौथे बुधवार को अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद निवारण हेतु बैठक आयोजित की जाती है। दलसिंहसराय से दो मामले एवं उजियारपुर से एक मामले की सुनवाई हेतु प्रस्तावित किया गया है। जिसकी सुनवाई अगले बुधवार को होगी। बैठक में सीओ अमरनाथ चौधरी, उजियारपुर सीओ संजय कुमार, विद्यापति नगर सीओ अजय कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी