विवि के मुख्य गेट को खोलवाने के लिए आइसा व माले ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। पूसा स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुख्य द्वार को नहीं खोले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM (IST)
विवि के मुख्य गेट को खोलवाने के लिए आइसा व माले ने किया प्रदर्शन
विवि के मुख्य गेट को खोलवाने के लिए आइसा व माले ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर। पूसा स्थित डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मुख्य द्वार को नहीं खोले जाने पर गुरुवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। बुधवार को पूसा-समस्तीपुर मुख्य पथ के जान घाट के समीप आइसा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान घंटों आवागमन बाधित रहा। आइसा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान एक सभा भी की। सभा की अध्यक्षता आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने की। संचालन भाकपा माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। आइसा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय में एक सौ से अधिक पदों पर स्किल सर्पोटिग स्टाफ की नियुक्ति की गई। इसके लिए परीक्षा तो ली गई लेकिन परीक्षा के परिणाम में पारदर्शिता नहीं थी। परीक्षा के परिणाम में सफल या असफल उम्मीदवारों का अंक नहीं दिखाया गया। न ही कट अप जारी किया गया। प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पहुंचकर गेट खुलवाने को लेकर जिले के वरीय अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। जाम में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों की गाड़ी भी फंसी रही। इधर, बीडीओ, सीओ एवं थाना अध्यक्ष ने भी विश्वविद्यालय के कुल सचिव को पत्र देकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को खुलवाने का आग्रह किया है। जिससे आमलोगों को आने-जाने में सहुलियत हो सके। मौके पर पीयूष पुष्कर, माले नेता रविंद्र सिंह, सुरेश कुमार, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, आइसा नेता गंगा प्रसाद पासवान, मो. शमीम,अजय कुमार, रवि रौशन, राहुल कुमार, मनीष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। ताजपुर में जलनिकासी को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम ताजपुर। ताजपुर बाजार के विभिन्न सड़कों एवं गलियों में जल जमाव की समस्या आम बनी हुई है। लोग काफी परेशान हैं। जल जमाव की समस्या से निजात को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित जनप्रतिनिधिों एवं पदाधिकारियों को अवगत करा चुके, मगर समस्या जस की तस बनी है। थक- हार कर लोगों ने बुधवार को ताजपुर थाना मोड़ के समीप ताजपुर से पूसारोड जाने वाली सड़क को घंटो जाम कर विरोध जताया। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की खबर पाकर बीडीओ मनोज कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, मनरेगा पीओ सुमित कुमार, ईई , जेई सुनील चौधरी, सूर्यप्रकाश, कृष्ण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को काफी समझाने-बुझाने एवं समस्या के समाधान करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराने की अपील की। मगर आक्रोशित लोगों का कहना था कि जबतक पानी निकासी कार्य प्रारंभ नही किया जाता है, तब तक जाम रहेगा। तत्परश्चात पदाधिकारियों ने जेसीबी बुलवाकर पानी निकासी का कार्य प्रारंभ करवाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। बताते चलें कि लगातार बारिश होने के कारण थाना चौक, अस्पताल चौक समेत बाजार के अन्य सड़कों एवं गलियों में लोगो के घर एवं दुकान में पानी घुस गया हैं। लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी