विवि का मुख्य द्वार खोलने को ले आइसा ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का मुख्य द्वार खोलने समेत वि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:26 PM (IST)
विवि का मुख्य द्वार खोलने को ले आइसा ने किया सड़क जाम
विवि का मुख्य द्वार खोलने को ले आइसा ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर। पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का मुख्य द्वार खोलने समेत विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, नियुक्ति में धांधली, कुलपति की देश-विदेश में अर्जित अकूत संपत्ति जांच सहित अन्य मांगों को लेकर आइसा ने सड़क जाम किया। पूसा के जान घाट के निकट छोहनिया मोड़ पर आइसा कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन भी किया। सड़क जाम से पूसा- समस्तीपुर पथ पर घंटों आवागमन बाधित रहा। इस जाम में विश्वविद्यालय के अधिकारी और कर्मी भी फंसे रहे। सड़क जाम स्थल पर सभा भी की। अध्यक्षता आइसा प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव ने कहा कि वादाखिलाफी को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 21 जून से मुख्य गेट को खोलने की बात कही गई। फिर विश्वविद्यालय इससे मुकर रहा है। आमलोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य गेट खोला नहीं जाता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आइसा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कुलपति की मनमानी चरम पर है। विश्वविद्यालय में की गई नियुक्तियों में कुलपति के द्वारा व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है। जांच होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर माले नेता किशोर कुमार राय, रविन्द्र सिंह, महेश सिंह, सुरेश कुमार, आइसा प्रखंड सचिव अजय कुमार,आइसा नेता गंगा प्रसाद पासवान, प्रीति कुमारी, ललित कुमार सहनी, मो. शमीम, मनीषा कुमारी, अजय कुमार, बूटन कुमार सत्येन्द्र कुमार, अनमोल कुमार, राजू कुमार, विकास कुमार राजा, राजद नेता प्रभात कुमार, पंकज कुमार, विजय कुमार, राजेश सहनी, अरूण यादव समेत महागठबंधन के कई नेता सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी