कच्चा नाला के सहारे होगी रोसड़ा शहर की जलनिकासी

समस्तीपुर। झील में तब्दील रोसड़ा शहर को तत्काल जलजमाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास प्रारंभ हो गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:05 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:05 PM (IST)
कच्चा नाला के सहारे होगी रोसड़ा शहर की जलनिकासी
कच्चा नाला के सहारे होगी रोसड़ा शहर की जलनिकासी

समस्तीपुर। झील में तब्दील रोसड़ा शहर को तत्काल जलजमाव से मुक्ति दिलाने का प्रयास प्रारंभ हो गया है। संबंधित क्षेत्र का जायजा लेने के पश्चात अनुमंडलाधिकारी के निर्देश पर जेसीबी के सहारे कच्चा नाला का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। शहर के रोसड़ा- मंगलगढ़ पथ पर होली मिशन स्कूल के निकट से नाला की खुदाई शुरू की गई है। जिसे पावर हाउस के निकट से बदिया व हिरमिया चौर स्थित नहर में मिलाने की योजना है। वही दूसरा कच्चा नाला ब्लॉक रोड से शारदा नगर होते हुए यू आर कॉलेज के सामने से पावर हाउस के निकट मिलाया जाएगा। जेसीबी के द्वारा नाला की खुदाई होते ही पानी का बहाव भी तेज हो गया है। अगर इन नालों को नहर में मिला दिया जाता है तो निश्चित रूप से शहर का एक बड़ा भू-भाग को तत्काल जलजमाव की समस्या से निजात मिल जाएगा। बताते चलें कि मानसून की पहली बरसात में ही शहर का कई हिस्सा जलमग्न हो गया था। सबसे बुरा हाल निचले भाग में अवस्थित प्रशासनिक क्षेत्र का था, जहां उपकारा परिसर से स्टेडियम अनुमंडल व अनुमंडल पुलिस कार्यालय व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न कार्यालयों तथा आवासीय परिसर तक बाढ़ का नजारा ही दिख रहा था। निर्देश के बावजूद नगर परिषद द्वारा इस ओर उदासीनता बरतने पर एसडीओ ने स्वयं सोमवार को क्षेत्र का जायजा लिया और जल निकासी की संभावनाओं को तलाशा। इस दौरान उन्होंने निकासी में अवरोधक बने जाल एवं अन्य सामग्रियों को भी बलपूर्वक हटवाया और वापस लौटकर कच्चा नाला की खुदाई प्रारंभ करने का निर्देश जारी किया। हालांकि बारिश बंद रहने के साथ साथ अवरोधक हटाने तथा नाला की चिड़ाई से जलजमाव के स्तर में निश्चित रूप से कमी आई है, बावजूद अभी भी यह क्षेत्र झील सा ही नजर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी