महिला को बेहोश कर उड़ाया सोने का चैन

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत में गुरुवार की शाम साधु के वेश मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:55 PM (IST)
महिला को बेहोश कर उड़ाया सोने का चैन
महिला को बेहोश कर उड़ाया सोने का चैन

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा उत्तरी पंचायत में गुरुवार की शाम साधु के वेश में दो ठग ने एक ग्रामीण महिला को बेहोश कर लगभग नब्बे हजार कीमत का सोने का चेन लेकर उड़ा लिया। बताया जाता है कि साधु के भेश में गेरुआ वस्त्र पहने और चंदन तिलक लगाए दोनों ठग ने एक महिला को उनका भविष्य बताने के बहाने बात में उलझा दिया। महिला के गले में सोने की मोटी चेन देखकर साधुओं ने उसे खोलकर देने को कहा ताकि उसे सिद्ध कर दिया जाय। जिससे सोने की चेन सिद्ध हो जाने के बाद सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली चमत्कारी चेन बन जाएगी। महिला को विश्वास दिलाकर उसके गले से सोने की कीमती चेन ठगों ने खुलवा लिया। सोने की चेन खोल कर देने के बाद अचानक महिला बेहोश हो गई। महिला जब तक होश में आई तब तक दोनों ठग कीमती सोने की चेन लेकर फरार हो चुके थे। होश में आने पर महिला ने लोगों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही ठगों की खोज लोगों ने शुरू की लेकिन वह दोनों नहीं मिला। विदित हो कि हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के व्यासपुर गांव में भी तंत्र- मंत्र के नाम पर लोगों से रुपए ठगी की जा चुकी है। हालांकि इसको लेकर महिला के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी थी। उचक्कों ने व्यवसायी का झोला काट 50 हजार उड़ाया रोसड़ा। शहर के सिनेमा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में राशि जमा करने गए एक व्यवसायी का झोला काटकर उचक्कों ने 50 हजार उड़ा लिया। पॉकेटमार गिरोह के शिकार हुए थाना के भिरहा निवासी रमन कुमार राय द्वारा दी गई सूचना पर बैंक शाखा पहुंची पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दी है। एसआई हारून रशीद ने सीसीटीवी में कैद पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।कहा कि उचक्कों के हुलिया के आधार पर छापामारी प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में किराना व्यवसायी रमन राय द्वारा दिए गए आवेदन में घटना का समय शुक्रवार को करीब 11:30 बजे बताते हुए कहा कि वह झोला में रुपया रख पीएनबी में जमा करने गया था। काउंटर पर जमा पर्ची भर रहा था इसी बीच दो युवक दोनों ओर से खड़े होकर एक पर्ची भर देने का आग्रह करने लगा। दोनों बात में उलझा कर ब्लेड से झोला काट उसमें रखा 50 हजार लेकर भागने लगा। व्यवसायी द्वारा खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों बाइक पर सवार हो अंबेडकर चौक की ओर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी