राजमिस्त्री की पुत्री बनी सार्जेट मेजर,हर्ष

समस्तीपुर। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसे साबित कर दिखाई है रोसड़ा के एक राज मिस्˜

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:41 PM (IST)
राजमिस्त्री की पुत्री बनी सार्जेट मेजर,हर्ष
राजमिस्त्री की पुत्री बनी सार्जेट मेजर,हर्ष

समस्तीपुर। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। इसे साबित कर दिखाई है रोसड़ा के एक राज मिस्त्री की पुत्री पूजा ने। थतिया गांव के एक गरीब परिवार में पलने वाली पूजा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर सार्जेंट मेजर का पद हासिल की है। पूजा के पिता सुरेश दास राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गरीबी की हालत में भी पूजा ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। पुलिस विभाग में पदाधिकारी बनने का लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत में जुटी रही। इसी क्रम में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल कर पूजा अब सार्जेंट मेजर के पद को सुशोभित करेगी। बचपन से ही मेधावी पूजा ने रोसड़ा के बालिका उच्च विद्यालय से 10वीं की परीक्षा 72.4 प्रतिशत अंक से पास की। वही आरपीपीएम कॉलेज से आईएससी की परीक्षा 64 प्रतिशत अंक से उत्तीर्ण की। तत्पश्चात शशि कृष्णा महाविद्यालय थतिया से सामाजिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। लगातार अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित पूजा को यह बड़ी सफलता मिली। बेटी की सफलता पर पिता सुरेश दास एवं मां मीना देवी के अलावा बहन आरती और जीजा कुंदन दास फूले नहीं समा रहे हैं। चारों तरफ से बधाइयों का तांता लगा है। पटसा के दो लाल ने प्रतियोगिता परीक्षा में मारी बाजी, खुशी हसनुपर। प्रखंड क्षेत्र के पटसा गांव के दो लाल ने बीपीएससी और बिहार पुलिस सेवा परीक्षा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उक्त गांव के कृष्णेश्वर झा का पुत्र रूपेश को बीपीएससी में 633 वां रैंक मिला तथा उन्हें खाद्य उपभोक्ता विभाग में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद मिला है। वहीं उसी गांव के रामपुकार राय के पुत्र प्रभात कुमार राय बिहार पुलिस सेवा परीक्षा में चयनित होकर सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। दोनों मेधावी छात्रों की उपलब्धि पर पंचायत मुखिया बिदु देवी, वैधनाथ झा,जगन्नाथ झा, पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, रामकिशोर राय, सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर जी, संजीव कुमार झा, संतोष मिश्र, हीराकांत मिश्र, सुनील गिरि, अमित किशोर राय, घनश्याम झा, शिवनाथ मिश्र,अशोक चौधरी, रामकुमार मिश्र,कृष्ण कुमार, अभिनाश झा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी