जीविका दीदियों ने पौधारोपण के लिए खोदा गड्ढा

समस्तीपुर। पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प के साथ शुक्रवार को जीविका दीदियों ने गड्ढा खोदो अि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 10:21 PM (IST)
जीविका दीदियों ने पौधारोपण के लिए खोदा गड्ढा
जीविका दीदियों ने पौधारोपण के लिए खोदा गड्ढा

समस्तीपुर। पर्यावरण की सुरक्षा के संकल्प के साथ शुक्रवार को जीविका दीदियों ने गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की। प्रखंड मे विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अपने निजी जमीन के साथ-साथ सरकारी जमीन में गड्ढा खोदे गए। गड्ढा खोदो अभियान को लेकर दीदियों में काफी उत्साह देखा गया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक विक्रमादित्य चौधरी ने बताया कि बिहार के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ सालों से जीविका दीदियों द्वारा सघन पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत वर्ष 2021-22 में वन विभाग के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा मिशन 5 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने में लगातार कार्य किया जा रहा है। मिशन 5 करोड़ मे जीविका भी अपनी अधिकाधिक भागीदारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रखंड मे जीविका द्वारा चालीस हजार पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीपीएम ने आगे बताया कि शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न स्थानों में जीविका दीदियों द्वारा पौधरोपण हेतु 38,450 गड्ढा खोदा गया है। गड्ढा खोदो अभियान में जीविकोपार्जन विशेषज्ञ छवि छाया, क्षेत्रीय समन्वयक मोहम्मद आसिफ, सामुदायिक समन्वयक बबिता, कामिनी, पूनम, रंजू, चंद्रनारायन, राजू, अरुण तथा जीविका कैडर आदि सक्रिय रहे। जल जीवन हरियाली के तहत जीविका दीदियों ने पौधारोपण के लिए खोदे गड्ढे शिवाजीनगर। प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में जल जीवन हरियाली मिशन के तहत अलग-अलग गांवों में प्रखण्ड जीविका प्रबंधन नीतू कुमारी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्य को लेकर शुक्रवार को गढ़ा खुदाई का कार्य किया गया। जानकारी देते हुए बीपीएम नीतू कुमारी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के बाद जीविका दीदियों के द्वारा पंचायतों में जल जीवन हरियाली के तहत उक्त कार्य किया गया है। जिसमें सभी पंचायत के जीविका दीदी शामिल थे। मौके पर जिला प्रबंधक रोहित कुमार, शिक्षण अधिकारी संतोष कुमार सहित जीविका दीदियों के साथ अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी