है नमन उनको, जिनके सामने बौना हुआ हिमालय

समस्तीपुर। है नमन उनको जिनके सामने बौना हुआ हिमालय। वीर सपूत की शौर्य गाथा का कायल पूरा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM (IST)
है नमन उनको, जिनके सामने बौना हुआ हिमालय
है नमन उनको, जिनके सामने बौना हुआ हिमालय

समस्तीपुर। 'है नमन उनको जिनके सामने बौना हुआ हिमालय।' वीर सपूत की शौर्य गाथा का कायल पूरा देश है। गर्व है पूरे जिलावासियों का कि गंगा के पवित्र तट सुलतानपुर में जन्मा उसका लाल अमन गलवान घाटी में दुश्मनों के छक्के छुडाकर भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों को दाव पर लगा दिया। आज पूरा इलाका अपने सपूत अमन के यादों में गम का आंसू बहा रहा है। परंतु गौरवान्वित होकर उसे श्रद्धांजलि भी दे रहा है। गलवान के बलवान शहीद अमन की पहली पुण्य तिथि के अवसर लोगों में देश भक्ति का जज्बा दिखा। जहां भारत माता के उद्धोष के साथ शहीद अमन तुम अमर रहो के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। हर आंखें नम थी। बुधवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। अमन के घर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां दरवाजे पर लगे अमन के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा था। इससे पूर्व शहीद केशव द्वार से सुजीत भगत के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों लोग भारत माता के जयकारे के साथ अमन के गांव सुलतानपुर पहुंचे। जहां लोगों ने पुष्प की वर्षा और तिरंगा यात्रियों का भव्य स्वागत किया। हांथों में तिरंगा दिल में देश भक्ति का भाव तो मुख पर अमन तुम अमर रहो के बोल से बादलों को चीरती हुई अमन का नाम गुंज रहा था। इस तिरंगा यात्रा में शामिल शहीद केशव कुमार की पत्नी नीलम और पुत्रियों के साथ साथ विधायक राजेश् कुमार सिंह, भाजपा नेता राजकपूर सिंह, सिंह, गीतकार ईश्वर करुण, साहित्यकार मुकेश कमार मृदल, हरिनारायण सिंह हरि, नरेन्द्र राय, डॉ सुनील आदि शामिल थे। इस जत्थे को देख लोगों का उत्साह चरम पर था। शहीद अमन के माता-पिता और पत्नी को किया गया सम्मानित

विधायक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अमन तो देश का लाल था। जिसके पराक्रम से आज पूरा देश गौरवान्वित है। धन्य है वह धरती और माता- पिता जिसने अमन जैसे वीर साहसी और देश भक्त पुत्र को जन्म दिया। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि अपनों को खोने का गम तो सृष्टि का नियम है कितु फक्र भी है कि सुलतानपुर का लाल देश के लिए अपनी कुर्बानी सर उंचा रखा। मौका था अमन की पहली पुण्य तिथि पर आयोजित शहीद अमन की श्रद्धांजलि सभा का। जिसका आयोजन मुखिया प्रिस कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह की अगुआई में पूरे गांव की ओर से किया गया था। श्रद्धांजलि देने के उपरांत अमन के पिता सुधीर कुमार सिंह, माता रेणु देवी एवं पत्नी मीनु देवी को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता शिक्षक बालेश्वर प्रसाद सिंह ने की। संचालन भाई रणधीर ने किया। इससे पूर्व बलिदानी अमन के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित कर विधायक सहित भाजपा नेता राजकपूर सिंह, नागेन्द्र सिंह,राममोहन राय, सुधीर कुमार, फौजी जितेन्द्र सिंह,सुजीत मिश्रा,मुकेश सिंह चौहान, अमित कुमार भोटु,रविन्द्र सिंह, कामो सिंह, विपिन सिंह सहित काफी संख्या मे आम ग्रामीण इसमें शामिल हो शहीद अमन को श्रद्धांजलि दी।

--------------------

शहीदों की याद में निकली तिरंगा यात्रा

मोहनपुर, संस : गलवान घाटी के शहीद अमन कुमार सिंह की शहादत के एक वर्ष पूरे होने पर पर्यावरणसेवी सुजीत कुमार भगत ने तिरंगा-यात्रा निकाली। स्व. बलिराम भगत सेवा समिति की ओर से यह यात्रा प्रखंड के बिनगामा चौक स्थित शहीद केशव द्वार से प्रारंभ कर मोहीउद्दीननगर के सुलतानपुर गांव स्थित शहीद अमन के पैतृक घर के लिए रवाना हुई। तिरंगा-यात्रा प्रारंभ करने के पहले शहीद केशव द्वार के समीप एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शहीद केशव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। शहीदों का जयघोष किया गया। तत्पश्चात् शहीद केशव की पत्नी नीलम और पिता रामशीष राय को अंगवस्त्र प्रदान कर स्थानीय विधायक ने सम्मानित किया। केशव की तीनों पुत्रियां - नविता, प्रीति और नवभारती को क्रमश : साहित्यकार ईश्वर करूण,

मुकेश कुमार मृदुल और हरिनारायण सिंह हरि ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। नरेंद्र राय, हरेंद्र सिंह, संतोष पोद्दार, राजकपूर सिंह

आदि ने अपने भावोद्गार व्यक्त कर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्यावरण सुजीत कुमार भगत द्वारा प्रारंभ की गई। इस तिरंगा यात्रा की अगुआई बाइक से स्वयं स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में डा सुनील, रणधीर कुमार राय, विधानचंद्र राय, भाई रणधीर समेत सैंकड़ों युवा शामिल थे।

chat bot
आपका साथी