तेज आंधी के साथ बारिश की चपेट में आने से दो दर्जन घर गिरे

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 2 एवं 3 में सोमवार की संध्या आ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 11:51 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 11:51 PM (IST)
तेज आंधी के साथ बारिश की चपेट में आने से दो दर्जन घर गिरे
तेज आंधी के साथ बारिश की चपेट में आने से दो दर्जन घर गिरे

समस्तीपुर। विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 2 एवं 3 में सोमवार की संध्या आई तेज आंधी के कारण दो दर्जन से अधिक झोपड़ी गिर कर धराशाई हो गए। इस तेज आंधी को देखकर घरों से लोग भागकर बाहर निकले। मगर, इस बीच कई लोग चोटिल हो गए। घटना में कई मवेशी के ऊपर झोपड़ियां गिर जाने के कारण जख्मी हुए। आपदा से घर गिरने के कारण एक बकरी की दब कर मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन बकरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि इसमें तीन गाय भी जख्मी हो गई है। क्षतिग्रस्त घरों में रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठकुरी पासवान, रामविलास पासवान, सुरेश पासवान, अमरेश पासवान, गोविद सहनी, भगवान दास, अमरजीत दास, दीपक दास, सतनारायण दास, बिल्टू दास, राहुल दास, मंजय दास, राम दयाल दास, लक्ष्मी दास, सुनील दास, पचिया देवी, पल्लू पासवान, राम भजन राय, परमेश्वर राय, सुखी चंद्र सहनी, राजेंद्र पासवान, पंकज दास आदि के घर बिडोइया की आंधी में गिर गया है। स्थानीय मुखिया रिकू कुमारी और मुखिया पति विद्यानंद विद्यार्थी ने इसकी सूचना प्रशासन को देकर गरीबों की इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड उप प्रमुख रामनाथ राय ने भी बेघर हुए लोगों की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाया है। गांव के बुजुर्ग लोगों की मानें तो चक्रवात आते जीवन में अनेकों बार देखा है। लेकिन, जीवन में ऐसा भयानक चक्रवात और आंधी को पहली बार देखा, जो कई घरों को धराशयी कर लाखो की क्षति पहुंचाई है। यहां के गरीब लोगो मे इसको लेकर त्राहिमाम मची है। क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि महिषी और बम्बैया चौर में भी इस बिडोइया ने दर्जनों ताड़ के सूखे पत्ते और पॉलिथीन आदि जमा कर दिया है।

chat bot
आपका साथी