किसान को केरोसिन छिड़ककर जलाने का प्रयास

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव में शनिवार की रात कतिपय लोगों ने एक वृद्ध को के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 11:20 PM (IST)
किसान को केरोसिन छिड़ककर जलाने का प्रयास
किसान को केरोसिन छिड़ककर जलाने का प्रयास

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कापन गांव में शनिवार की रात कतिपय लोगों ने एक वृद्ध को केरोसीन छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। उसकी पत्नी द्वारा हल्ला मचाने पर पड़ोसियों द्वारा उसका बचाव कर स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। कहा है कि विगत 13 जून की रात्रि करीब 1 बजे वह सोया हुआ था। अचानक उसके शरीर पर केरोसिनल जैसा महसूस हुआ। उसकी नींद खुली तो देखा कि कापन वार्ड 2 निवासी ज्योति रंजन झा उसके ऊपर केरोसिन छिड़क रहा है। जब तक वह उठता तब तक अन्य आरोपितों में चंदन कुमार झा ने माचिस जलाकर उसके शरीर पर फेंक दिया। जलाकर जान मारने के उद्देश्य से केदार झा और इंद्रकांत झा चिल्लाकर कह रहा था कि इसे जल्दी जलाओ। छोड़ना नहीं है। इन आरोपितों के साथ विश्वनाथ झा, कृष्ण कुमार झा, सोनाक्षी झा और यशवंत कुमार झा का होना बताया है। कहा है कि आरोपित एक राय करके सुनियोजित साजिश के तहत उसके ऊपर हथियार से लैस होकर जानलेवा हमला किया। सभी गाली गलौज करते हुए सपरिवार जलाकर मार देने की बातें कर रहे थे। जब उसके शरीर के कपड़ा में आग पकड़ लिया और शरीर जलने लगा तो शोरगुल सुनकर पत्नी उर्मिला देवी आदि हल्ला करते हुए दौड़े तो आरोपित भाग निकला। पड़ोसियों ने मिलकर जलते हुए कपड़े और शरीर से आग बुझाया। घटना में वह जलकर जख्मी हो गया। पड़ोसियों द्वारा उसे स्थानीय सीएससी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित ने कहा है कि विगत 12 जून की सुबह करीब 9 बजे आरोपित लाठी - डंडा से लैस होकर उसकी जान मारने की कोशिश की थी। साथ हीं खुलेआम धमकी दिया था कि 24 घंटे के भीतर पेट्रोल छिड़क कर हत्या कर देंगे। इसकी वीडियो क्लिप भी होने की बातें बताई है। थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में एक आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी