विवादित जमीन को लेकर थाना पर हुई पंचायत

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कई गांव के गण्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 11:04 PM (IST)
विवादित जमीन को लेकर थाना पर हुई पंचायत
विवादित जमीन को लेकर थाना पर हुई पंचायत

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कई गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पंचायत का आयोजन जनता दरबार के रूप में किया गया। बघला गांव के पर्चाधारियों के द्वारा महंत की भूमि पर घर बनाने को लेकर पांच दिन पहले काफी तनाव उत्पन्न हो गया था। इसको लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तनावपूर्ण स्थल पर चकमेहसी थाना के पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कैंप कर रहे थे। भूमि दखल को लेकर चकमेहसी थाना पर अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की मौजूदगी में इसको निवटारा करने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों के लोग इसमें शामिल थे। इसमें एक पक्ष से रामजानकी ठाकुरवाड़ी के महंत थे तो दूसरी ओर से पर्चाधारी। दोनों पक्षों की ओर से कागजात सौंपा गया। साथ ही कुछ और कागजात की मांग की गई। शांतिपूर्ण वातावरण में हुई सुनवाई के बाद अगली तिथि पंद्रह दिन बाद की निर्धारित की गई। मौके पर भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, पूसा के सचिव अमित कुमार राय, सुखलाल यादव, राहुल कुमार, उमेश शर्मा प्रखंड मुखिया संघ के संयोजक विजय कुमार शर्मा, मुखिया राम विनोद ठाकुर सहित इलाके के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। दोनों पक्षों से यथास्थिति बनाए रखने को कहा गया। ज्ञात हो कि 1987 से अभी तक कई बार घर बनाने को लेकर विवाद हो चुका है। गोलीबारी की घटना में एक पर्चाधारी की पत्नी भी मौत एवं कई जख्मी हो चुके हैं। इसी को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देश पर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

chat bot
आपका साथी