आनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूटे गए सामान के साथ दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के रमई टोल से गुरुवार को पुलिस ने दीपक कु

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:41 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:41 PM (IST)
आनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूटे गए सामान के साथ दो गिरफ्तार
आनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूटे गए सामान के साथ दो गिरफ्तार

समस्तीपुर। चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी पंचायत के रमई टोल से गुरुवार को पुलिस ने दीपक कुमार राय और चकमेहसी से उसके साथी मो.आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अमेजन कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूटी गई कम्पनी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस के समक्ष चकमेहसी थाना क्षेत्र सहित मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना में हुए लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। चकमेहसी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी दीपक राय लूट का मास्टरमाइंड है। जानकारी के अनुसार चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को दोनों अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया था। जिसमें पुलिस को डिलीवरी बॉय से लूटे गए कंपनी के सामान, एक एंड्रॉयड मोबाइल सेट, मोबाइल कवर , थर्मामीटर, खिलौना आदि बरामद किया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने चकमेहसी , कल्याणपुर, मुजफ्फरपुर जिले के गायाघाट में हुई लूटकांड में अपनी और अपने गिरोह की संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है। थानाध्यक्ष चंद्रकिशोर टुडू ने बताया की गिरफ्तार दोनों अपराधियों में गिरफ्तार दोनों अपराधियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। किसान से मारपीट व फसल लूटपाट को लेकर प्राथमिकी दर्ज समस्तीपुर। प्रखंड के सिघिया खुर्द गांव में किसान से मारपीट, गाली-गलौज, लूटपाट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में अनुसूचित जाति जनजाति थाना में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित सुरेश पासवान ने कहा है कि अपने सिघिया खुर्द स्थित खेत पर जाने के क्रम में देखा कि कुछ लोग दो ट्रैक्टर तथा पांच बाइक पर लाठी व डंडा से लैस होकर खेत की ओर जा रहे थे। इसके बाद आगे बढ़कर देखा कि दोनों ट्रैक्टर से 10 की संख्या में लोग खेत में लगी फसल फूलगोभी, मिर्च, गेंदा का फूल, बैगन, भिडी इत्यादि फसल को जोतकर तहस-नहस करने लगे। पीड़ित ने अपने टोले के तरफ से हल्ला करते हुए दौड़कर खेत पहुंचा। तभी देखा कि शिवेंद्र कुमार राय उर्फ शंभु राय अपने पुत्र सन्नी कुमार तथा कुछ अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। इसके बाद शंभू राय व उसके पुत्र ने गाली गलौज करते हुए खेत से भागने को कहा अन्यथा पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी। इसके बाद उपस्थित आधा दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने जाति सूचक गाली देकर मारपीट करने लगे। हल्ला करने पर उसकी पत्नी व भतीजी भी घटनास्थल पर जान बचाने के लिए पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी दु‌र्व्यवहार किया। पीड़ित ने परिवार की रक्षा करते हुए आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले का अनुसंधान करने के बाद थानाध्यक्ष ने एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही अनुसंधान का जिम्मा एएसआई महेंद्र कुमार को दिया।

chat bot
आपका साथी