एसपी ने किया रोसड़ा और विभूतिपुर थाने का निरीक्षण

समस्तीपुर। रोसड़ा पहुंचे एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सरकार द्वारा जारी कोविड-19 को लेकर लॉ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:34 PM (IST)
एसपी ने किया रोसड़ा और विभूतिपुर थाने का निरीक्षण
एसपी ने किया रोसड़ा और विभूतिपुर थाने का निरीक्षण

समस्तीपुर। रोसड़ा पहुंचे एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सरकार द्वारा जारी कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन का जायजा लिया। मौके पर एसडीपीओ सहरियार अख्तर, पुलिस इंस्पेक्टर जयकांत साह, थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसपी ने सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने पर बल दिया। इस दौरान शांति एवं विधि - व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर विशेष सतर्कता एवं निगरानी बरतने की सलाह दी। इस दौरान एसपी ने रोसड़ा थाना एवं थाना परिसर में बने भवनों का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसआई उपेन्द्र प्रसाद सिंह, एएसआई विनोद राय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

विभूतिपुर, संस : पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढि़ल्लो ने पदस्थापन के बाद पहली बार शनिवार को स्थानीय थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को आवश्यक निर्देश हुए लंबित मामले की समीक्षा की। एसपी ने नियमित गश्ती, आरोपितों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों का जल्द निष्पादन, कोरोना काल में सख्ती बरतने, शराब तस्करों के संबंध में सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने समेत कई बिन्दुओं पर थानाध्यक्ष को चुस्ती दिखाने का निर्देश दिया। वहीं लंबित संवेदनशील मामलों पर तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी थाना परिसर भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों की समस्या से भी रू-ब-रू हुए। थाना परिसर की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने संतरी कक्ष के समीप कुछ पीड़ितों की सुधि भी ली। मौके पर थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी, एसआई सकलदीप प्रसाद, एएसआई दिनेश कुमार सिंह, चौकीदार प्रमोद कुमार राय, महेश पासवान, सुरेश पासवान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी