दलसिंहसराय में ऑक्सीजन की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

समस्तीपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी की अफवाहें खूब फैल रही है। श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 12:03 AM (IST)
दलसिंहसराय में ऑक्सीजन की कमी नहीं, अफवाहों से बचें
दलसिंहसराय में ऑक्सीजन की कमी नहीं, अफवाहों से बचें

समस्तीपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी की अफवाहें खूब फैल रही है। शनिवार को एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने दलसिंहसराय के सभी निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ वर्चुअल बैठक कर अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता और आपूर्ति एवं खपत की समीक्षा की। इस दौरान एसडीओ ने निजी अस्पताल के प्रबन्धकों को आश्वस्त किया कि जरूरतमंद मरीजों के लिए वर्तमान समय में ऑक्सीजन की कोई कमी नही है। वर्तमान में निजी अस्पतालों में औसतन 12 से 15 सिलेंडर ऑक्सीजन की खपत होती है। जिसकी नियमित आपूर्ति हो रही है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता आदित्य कुमार पीयूष को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्तर पर कोरोना मरीजों की इलाज और ऑक्सीजन को लेकर बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल के कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में 110 बेड की व्यवस्था है। जहां ऑक्सीजन के साथ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति है। मरीज की चिकित्सा की जा रही है। कोविड-19 से प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो रोगी की चिकित्सा एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति नियंत्रण कक्ष का नंबर 06278295211 पर फोन पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। वही शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार दलसिंहसराय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के 16 मरीज मिले है। इसके साथ ही दलसिंहसराय में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 115 हो गई है। जबकि 25 से अधिक कोरोना मरीज ठीक भी हो चुके है। वही शनिवार दोपहर तक कि डेटा के अनुसार 12 कोरोना मरीज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत हैं।

chat bot
आपका साथी