प्रवीण को मुफस्सिल थाना और सुनील को दलसिंहसराय की कमान

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दो वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही थाना में जमे था

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:30 AM (IST)
प्रवीण को मुफस्सिल थाना और   सुनील को दलसिंहसराय की कमान
प्रवीण को मुफस्सिल थाना और सुनील को दलसिंहसराय की कमान

समस्तीपुर। पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने दो वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही थाना में जमे थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया है। तत्काल प्रभाव से सभी से अपने नए स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी पुलिस निरीक्षकों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अविलंब इस आदेश का तामिला कराने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 22 थानाध्यक्षों एवं ओपी के प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। पहली बार किस महिला पदाधिकारी को महिला थाना से इतर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार मुफस्सिल थानाध्ययक्ष सह पुलिस निरीक्षक विक्रम आचार्या को पुलिस केन्द्र भेजा गया है। जबकि दलसिंहसराय के पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा को मुफ्फसिल थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी के विशेष कार्यपदाधिकारी पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार दलसिंहसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अंगारघाट के थानाध्यक्ष अफताव आलम वैनी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। वैनी ओपी अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा को कअनि दलसिंहसराय थाना बनाया गया है। बंगरा थानाध्यक्ष अनिल कुमार को डीआईयू शाखा में भेजा गया है। जबकि सरायरंजन थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी को बंगरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। डीआईयू शाखा में तैनात राज को सरायरंजन थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार डीआयू शाखा में तैनात परमानंद लाल कर्ण को कल्याणपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं घटहो ओपी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्या को अंगारघाट का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुअनि निशा भारती को पूसा थनाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मुफस्सिल थाना में पदस्थापित चन्द्रकान्त टुडु को चकमेहसी थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बिथान थानाध्यक्ष संतोष कुमार को वारिसनगर का थानाध्यक्ष नाया गया है। जबकि चकमेहसी के थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन को बिथान थानाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सिघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार को हसनपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हसनपुर के थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी को विभूतिपुर थानाध्यक्ष के रुप में पदस्थापित किया गया है। दलसिंहसराय में पदस्थापित चन्द्रभूषण को घटहो ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। हलई ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल को डीआईयू शाखा भेजा गया है। जबकि इसी थाना में पदस्थापित पुअनि पवन कुमार को हलई ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है। वारिसनगर के थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार को कअनि के रुप में विद्यापतिनगर थाना भेजा गया है। पूसा थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा को कअनि के रुप में मुफ्फसिल थाना भेजा गया है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्णचन्द्र भारती को भी कअनि बनाकर मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित किया गया है।

सभी नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को एसपी ने निर्देश दिया है कि हैं कि यदि आपके विरुद्ध किसी प्रकार का आपराधिक कांड दर्ज है या नही, विभागीय जांच (कार्यवाही) लंबित है या नही, विभागीय कार्यवाही के दण्ड के प्रभाव के तीन वर्ष तक की काल अवधि में आते है या नही,, मद्यनिषेध के कांडों में दस वर्ष के लिए थानाध्यक्ष के पद से वंचित किया गया है या नही, इससे संबंधित चार विन्दुओं पर स्व-धोषणा पत्र प्राथमिकता के आधार पर नवपदस्थापित स्थल पर योगदान देने के पूर्व अधोहस्ताक्षरी के अवलोकनार्थ समर्पित करेंगे।

chat bot
आपका साथी