रोसड़ा को जिला बनाने का प्रस्ताव

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक पचगामा स्थित रामजानकी ठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM (IST)
रोसड़ा को जिला बनाने का प्रस्ताव
रोसड़ा को जिला बनाने का प्रस्ताव

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी रोसड़ा ग्रामीण मंडल कार्यसमिति की बैठक पचगामा स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में हुई। इसमें राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर निधि संग्रह के साथ-साथ कई प्रस्तावों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक के बीच प्रखंड उपाध्यक्ष रविद्र कुमार झा ने संगठन की दृष्टि से रोसड़ा को जिला बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर उपाध्यक्ष सुंदरम सूर्यवंशी समेत सभी सदस्यों ने सहमति जताई और इसके लिए जिला तथा प्रदेश नेतृत्व से मिलकर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया। मौके पर उपस्थित विधायक विरेंद्र कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। महामंत्री विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व अध्यक्ष नूनू प्रसाद झा के संचालन में बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार राय, जिला प्रवक्ता अनीश राज, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संतोष कुमार राय के अलावा संजीव कुमार राय, विनय कुमार राय, सुनील कुमार झा, डॉ विमलेश चौधरी, प्रशांत कुमार राय, रणधीर कुमार सिंह एवं संजय पोद्दार आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में गणेश महतो, वैभव रंजन, नंदकिशोर सिंह, सतीश कुमार सिंह, रमन कुमार सिंह, नवनीश झा, नीलम गुप्ता, श्याम साह, सौरभ सिंह, सोनू चौधरी, सुंदरलाल चौधरी, संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार झा एवं बैजू दिवाकर आदि मौजूद थे। विभूतिपुर की बैठक में दी गई कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी

विभूतिपुर,संस : भाजपा उत्तरी मंडल कार्यसमिति की बैठक खोकसाहा स्थित एक निजी परिसर में रविवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवजीत कुमार पिटू ने की। बैठक में आगामी 31 जनवरी को पीएम मन की बात कार्यक्रम को सुनने, राम मंदिर निधि संग्रह, 4 फरवरी से 14 फरवरी तक मंडल प्रशिक्षण वर्ग लगाने आदि पर विचार विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अरविद कुमार कुशवाहा थे। मौके पर राकेश राय, सुनील झा, पवन सिंह, प्रमोद कुमार, प्रवीण झा, बच्चा महतो, जनार्दन राय, लक्ष्मी पासवान, नीलम कुमारी, शशिबाला कुमारी, ललन कुमार राय, श्यामलाल राय, धीरज सिंह, भिखर शर्मा, रंजीत शर्मा, शिव कुमार साह, रतन कुमार, मुकेश कुमार, रविद्र कुमार, शंभू राय, नित्यानंद झा, सुनील इसर, जगदीश महतो, बसंत कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, राम बहादुर राउत, ननकू राउत, रामजी रावत, दिनेश महतो, सुरेश कुमार, उपेंद्र साह समेत सभी मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशी घोषित करने पर विचार

उजियारपुर,संस : प्रखंड की लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत में भाजपा उजियारपुर मध्य मंडल कार्यसमिति सदस्यों की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष राजनारायण सहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्येक वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया, सरपंच आदि पदों पर अपना दल का प्रत्याशी घोषित करने पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर समस्या निवारण केंद्र खोलने, कृषि बिल के समर्थन में जनजागृति अभियान चलाने, आवारा जानवरों से किसानों की फसल की सुरक्षा के लिए पदाधिकारियों के साथ संवाद करने, दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने तथा रामजन्मभूमि हेतु निधि संग्रह पर चर्चा की गई। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज विधायक संजय सिंह, डॉ शील कुमार राय, जिलामंत्री राजीव कुमार चौधरी, विधानसभा प्रभारी जगदेव राम, सुजीत भास्कर के अलावा नंदकिशोर अग्रवाल, रामदयाल पंडित, पवन साह, पोषण पासवान, डॉ सुनिल कुमार, हरेकृष्ण साह, अनिता देवी, प्रमेश कुशवाहा, संजीत अग्रवाल, शयाम कुमार सुधांशु, गीता साबला, अमितेश कुमार लोकेश, ऋतुराज आनंद, संतोष कुमार, अखिलेश चौधरी, संजय गिरि, चंदन चौधरी, गोविद पाठक, पुनम देवी, मनोज सहनी, कृष्णदेव राय, महादेव पासवान, संजय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी