दो माह से बाढ़ से जुझ रहे लोग, नहीं मिली कोई सहायता

समस्तीपुर । सिघिया का पूरा प्रखंड क्षेत्र बाढ की चपेट में आकर जुझ रहा है। पीड़ित परिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 11:19 PM (IST)
दो माह से बाढ़ से जुझ रहे लोग, नहीं मिली कोई सहायता
दो माह से बाढ़ से जुझ रहे लोग, नहीं मिली कोई सहायता

समस्तीपुर । सिघिया का पूरा प्रखंड क्षेत्र बाढ की चपेट में आकर जुझ रहा है। पीड़ित परिवारों के बीच सरकार के द्वारा अब तक किसी प्रकार की सहायता नहीं पहुंचाई गई है। इससे लोगों में आक्रोश है। बता दें कि लगभग 2 महीना से बाढ़ के पानी से यह प्रखंड तबाह है। किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है। वही कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक महीना पूर्व बाढ़ का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी भी पहुंचे। प्रत्येक परिवार को बाढ़ सहायता एवं अनुदान देने का आश्वासन दिया। लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही एवं सुस्ती से लोग आक्रोशित हैं। प्रखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन ने सर्वदलीय बाढ़ आपदा अनुश्रवण समिति की बैठक कर विचार-विमर्श करना भी उचित नहीं समझा। ऐसे में गरीब से लेकर अमीर तक सब परेशान हैं। भाकपा माले के अंचल सचिव रामचंद्र प्रधान, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पार्थेश्वर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नजरे आलम सिद्दीकी, राजद प्रखंड अध्यक्ष गरीब मांझी, जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष आशीष झा, सीपीआई के अमरिदर सिंह आदि ने इसको लेकर बैठक की एवं प्रशासन की कड़ी आलोचना की। साथ ही इसको लेकर आंदोलन शुरू करने की बात भी कही है।

chat bot
आपका साथी