भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए चार लोगों ने भरे पर्चे

कल्याणपुर भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसमें सांगठनिक चुनाव को लेकर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवार तथा डेलीगेट के लिए एक उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:29 AM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:11 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए चार लोगों ने भरे पर्चे
भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए चार लोगों ने भरे पर्चे

समस्तीपुर । कल्याणपुर भाजपा प्रखंड कमेटी की बैठक कार्यालय में गुरुवार को हुई। इसमें सांगठनिक चुनाव को लेकर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवार तथा डेलीगेट के लिए एक उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसमें इंद्रमणि सिंह गुडडू, दिलीप सहनी, रामकृष्ण महतो, विजय शंकर ठाकुर ने मंडल अध्यक्ष के लिए पर्चा भरा। वहीं डेलीगेट के पद के लिए महिला प्रत्याशी रूपम कुमारी ने नामांकन किया। संगठन के निर्वाची सदस्य कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया कि संगठन पर्व 2019 हेतु मंडल अध्यक्ष व डेलीगेट के लिए नामांकन किया गया है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाधार राय, रामबालक पासवान, राजीव ठाकुर, लल्लू ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी