व्यक्तित्व के धनी व सामाजिक विचारधारा के थे पूर्व मुखिया

मोहिउद्दीननगर की कल्याणपुर बस्ती पश्चिमी टांड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. रामसागर राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आवासीय परिसर मे बुधवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता ईश्वर करुण ने की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:51 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:51 AM (IST)
व्यक्तित्व के धनी व सामाजिक विचारधारा के थे पूर्व मुखिया
व्यक्तित्व के धनी व सामाजिक विचारधारा के थे पूर्व मुखिया

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर की कल्याणपुर बस्ती पश्चिमी टांड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया स्व. रामसागर राय की प्रतिमा का अनावरण किया गया। आवासीय परिसर मे बुधवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता ईश्वर करुण ने की। संचालन शिक्षक रामउदेश्य राय ने किया। प्रतिमा का अनावरण पूर्व मंत्री दलसिंहसराय के विधायक आलोक मेहता, पूर्व विधायक एज्या यादव एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शील कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया। श्री मेहता ने कहा कि रामसागर बाबू सामाजिक विचारधारा व धनी व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल मे राजनीति के अलावे सामान्य जीवन में भी समाज की सेवा में जुटे रहे। पूर्व विधायक एज्या यादव ने पूर्व मुखिया के राजनीतिक व समाजिक कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सदा गरीबों की सेवा मे अपना जीवन को समर्पित कर दिया। मौके पर पूर्व प्रमुख जवाहर लाल राय,उप प्रमुख सिराज अंसारी, राजद नेता अमरेश राय, विरेन्द्र राय, अजय राय, रविश कुमार सिंह, आलोक यादव, उमेश राय, प्रमोद राम, अरविद सहनी, बिनोद राय, राजेन्द्र सहनी आदि मौजुद रहे। आगतों का स्वागत आलोक यादव,जयचंद राय,उदयचंद राय,आलोक राज आदि ने संयुक्त तौर पर किया।

विभूतिपुर के पूर्व प्रखंड नाजिर का निधन, शोक

विभूतिपुर : प्रखंड कार्यालय के पूर्व नाजिर और वर्तमान में बिथान के अंचल नाजिर विजय भूषण की मौत हृदयाघात से बुधवार अल सुबह हो गई। वे रघुनीचक गांव निवासी सौदागर महतो के तीन पुत्रों विजय भूषण, अजय भूषण और विद्या भूषण में बड़े पुत्र थे। उनके निधन की सूचना पाकर पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। माता कमली देवी, पत्नी संध्याश्री, पुत्री अंशु आनंद, भाई अजय भूषण, विद्या भूषण, चाचा भुवनेश्वर महतो, चाची कौशल्या देवी, भाई पत्रकार विनय भूषण, बहन पूनम, नीतू, रिकी, मोनिका, ममता, भाई संतोष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार समेत स्वजनों का बुरा हाल हो रहा था। मौके पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष राम यतन महतो, पूर्व मुखिया अमरेन्द्र चौधरी उर्फ गिरीश, श्याम बिहारी राय, हिरेन्द्र पाठक, अनिल मिश्र, रंजीत मिश्र, दिलीप नारायण सिंह, राजेन्द्र रजक, त्रिलोक नाथ शर्मा, सरयुग महतो, रामलाल महतो आदि स्वजनों को ढाढस देते रहे। नाजिर का अंतिम संस्कार आयोध्या घाट में कर दिया गया। मुखाग्नि भतीजा आदित्य राज ने दी।

chat bot
आपका साथी