बाढ विस्थापितों ने राजद नेत्री के घर पर पहुंचकर किया घेराव

समस्तीपुर। करेह नदी के बोरज मुसहरी टोला तटबंध पर रह रहे बाढ़ बिस्थापितों ने परसा गांव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:00 AM (IST)
बाढ विस्थापितों ने राजद नेत्री के घर पर पहुंचकर किया घेराव
बाढ विस्थापितों ने राजद नेत्री के घर पर पहुंचकर किया घेराव

समस्तीपुर। करेह नदी के बोरज मुसहरी टोला तटबंध पर रह रहे बाढ़ बिस्थापितों ने परसा गांव में राजद नेत्री डां उर्मिला सिंहा के घर पहुंचकर शुक्रवार को घेराव किया। विस्थापितों का कहना था कि वे एक माह से करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि हो जाने से प्रभावित हैं। तटबंध कमजोर रहने के कारण बार-बार रिसाव हो रहा है। वहीं पानी ओवरफ्लो कर उनलेागों के घरों में प्रवेश कर गया है। तटबंध पर जल संसाधन मंत्री से लेकर विधायक एवं कई नेता आ चुके हैं लेकिन बाढ़ बिस्थापितों की समस्या को कोई नहीं सुनने वाला है। हम लोगों के साथ भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कोरोना महामारी के चलते हम लोगों को मजदूरी का काम भी नहीं मिलता है। बाढ विस्थापितों ने सरकार की ओर से उनलोगों को भोजन, शौचालय, स्वास्थ्य सेवा एवं राहत सामग्री मुहैया करवाने की मांग की। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व से सिरसिया-सिरनिया करेह नदी का बांध के बाएं भाग पर छतौनी धोबियाही से लेकर कोठिया तक के तटबंध किनारे बसे लोगों ने बाढ़ विस्थापित के रूप में अपना घर बार छोड़कर तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। विस्थापितों ने राजद नेत्री से मांग की कि जिलाधिकारी तक उनकी बात को पहंचाई जाए।

chat bot
आपका साथी