पहले लगाएं मास्क, तब निकलें किसी काम पर

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम एवं यूनिसेफ के सहयोग से मास्क पहने काम पर चलिए अभियान अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 12:23 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:13 AM (IST)
पहले लगाएं मास्क, तब निकलें किसी काम पर
पहले लगाएं मास्क, तब निकलें किसी काम पर

समस्तीपुर । आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम एवं यूनिसेफ के सहयोग से मास्क पहने काम पर चलिए अभियान अंतर्गत सरायरंजन प्रखंड परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें अंचलाधिकारी विजय कुमार तिवारी ने शामिल होकर रैली को आगे बढ़ाया। मास्क पहनिए, काम पर चलिए का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए यह रैली प्रखंड परिसर होते हुए सरायरंजन बाजार तक निकाली गई। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षक मेराज ने बताया कि जन जागरुकता से ही कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने मास्क का उपयोग करने, फिजिकल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं साबुन से हाथ धोने का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया, ताकि लोग इस जानलेवा बीमारी से कैसे बच सके। उन्होंने नारा लगते हुए कहा कि हम सब ने यह ठाना है, सरायरंजन प्रखंड को कोरोना मुक्त बनाना है। यह संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए रैली निकाली गई। इस रैली में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार राय, उपमुखिया शंभू झा, नरेश कुमार, विजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, वार्ड सदस्य मीना देवी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी