फाइलेरिया उन्मूलन अभियान प्रारंभ, घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी आशा

समस्तीपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:13 AM (IST)
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान प्रारंभ,  घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी आशा
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान प्रारंभ, घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी आशा

समस्तीपुर। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। सीएस के साथ अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने फाइलेरिया की दवा सेवन कर कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की। सीएस ने बताया कि फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में अगले 14 दिनों तक सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा घर-घर जाकर दो साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है। इस रोग से फाइलेरिया की दवा का सेवन करने से ही बचा जा सकता है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण के सामने आने में लंबा समय लग जाता है। इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन अभी लोगों के लिए लाभप्रद है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि यह अभियान 14 दिनों तक चलेगा और इसके अंतर्गत 47.12 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आशा घर-घर जाकर दवा खिलाएंगी। इसके लिए 2262 टीम बनाकर उसमें 4521 आशा को शामिल किया गया है। मौके पर डॉ. श्रीराम प्रसाद, डॉ. सैयद मेराज इमाम, मलेरिया इंस्पेक्टर मो. नौशाद, केयर इंडिया के डीटीएल डॉ. प्रशांत इस्वल, डीपीएम एसके दास, आरिफ अली सिद्दिकी, संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी