बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसा पानी

समस्तीपुर। शहर में जलजमाव की समस्या झेल रहे नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लगात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 11:36 PM (IST)
बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसा पानी
बारिश ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसा पानी

समस्तीपुर। शहर में जलजमाव की समस्या झेल रहे नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। सैकड़ों घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर गया है। सड़कों पर घुटने भर पानी जमा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव वाले इलाके में कई लोग घर छोड़कर परिवार के साथ पलायन कर गए हैं। गुरुवार देर रात से सुबह तक मूसलाधार बारिश के कारण शहर फिर से झील में तब्दील हो गया है। दो दर्जन से अधिक वार्ड में जलजमाव की स्थिति है। बीएड कालेज से लेकर काशीपुर, सोनवर्षा, कृष्णापुरी, तिरहुत अकादमी का पूरा इलाका जलजमाव से घिर चुका है। सड़कों पर घुटने पर पानी जमा है। इससे लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। सैकड़ों घरों में बारिश व नाले का गंदा पानी प्रवेश कर रहा है। बूढ़े और बच्चों को घरों में कैद हो गए हैं। कई लोग घर छोड़ कर पलायन भी कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर ग‌र्ल्स हाइ स्कूल रोड, मोहनपुर, बारहपत्थर, धर्मपुर मोहल्ला में भी जलभराव की स्थिति है। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। जलभराव की समस्या झेल रहे लोगों का कहना है कि इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाने के प्रति नगर प्रशासन थोड़ा भी संजीदा नहीं है। इससे समस्या सामाधान होने की बजाय लगातार बढ़ रही है। वैसे शुक्रवार को समस्तीपुर में 51.4 मिमी वर्षा रिकार्ड किया गया। कल्याणपुर में 45.8 तो पूसा में 47.8 एवं रोसड़ा में 38.4 एमएम वर्षा रिकार्ड किया गया। अन्य प्रखंडों में काफी कम वर्षा हुई। वहीं बूढ़ी गंडक का जलस्तर समस्तीपुर रेल पुल पर खतरे के निशान से 73 सेमी नीचे है।

chat bot
आपका साथी