राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर : शाहनवाज

समस्तीपुर। एनडीए गठबंधन के डबल इंजन वाली सरकार में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:59 PM (IST)
राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर : शाहनवाज
राज्य सरकार प्रदेश के चहुमुंखी विकास की ओर अग्रसर : शाहनवाज

समस्तीपुर। एनडीए गठबंधन के डबल इंजन वाली सरकार में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। राज्य में एक ओर जहां सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उद्योग धंधे स्थापित किए जा रहे हैं। जल्द ही रोजगार की समस्या दूर हो जाएगा। उक्त बातें सूबे के उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कही। वे शुक्रवार को परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग पर 304 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिले के गौसपुर सरसौना में 130 लाख की लागत से सीमेंट प्लांट, बाजितपुर में कोल्ड स्टोरेज, करीमाबाद में 3.60 करोड़ की लागत से होटल और सरसौना में इथनॉल बनाने के लिए 154 करोड़ की मंजूरी दी जा चुकी है। हसनपुर में 26 करोड़ से एक्प्रेंसन का काम चल रहा है। पूसा रोड स्थित खादी ग्राम उद्योग संस्थान में 43 चरखा दिया गया। उपेन्द्र महास्थली शिल्प संस्था और वस्त्र मंत्रालय के सौजन्य से रोसड़ा वेनु शिल्प संस्थान में 40 लाख की लागत से सुविधा केन्द्र का निर्माण कराया गया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है। विकास अभी बांकी है। आने वाले दिनों में प्रदेश की और तरक्की होगी। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद से दरभंगा निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे पूसा और ताजपुर के बीच 200 एकड़ में उद्योग केन्द्र बनाए जाएंगे। वहीं न्यू एलायमेंट सड़कों के किनारे उद्योग स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछला चुनाव उद्योग व रोजगार पर केंद्रित था। इसलिए यह सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में बिजली, सिचाई, सड़क का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए अब रोजगार व उद्योग पर अधिक जोर दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में बिहार का मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब मिलेगा। एनडीए गठबंधन अपने सहयोग दलों के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की किरण पहुंच रही है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिकांत आनंद, रोसड़ा के विधायक वीरेन्द्र पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, सुशांत कुमार, वीरेन्द्र यादव, अमित सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना से पांच लाख तक का अनुदान

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी युवाओं का स्किल बढ़ाने पर पूरा जोर दे रहे हैं। इसका सीधा संबंध उद्योग से है। प्रदेश में महिलाओं की दक्षता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यम योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत महिलाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से पांच लाख का अनुदान और पांच प्रतिशत पर लोन मिलेगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना के तहत सवर्ण समाज के लोग व पिछड़ी जाति के लिए रोजगार की योजना बनाई गई है। अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा समाज के लिए पूर्व से कई योजना संचालित की जा रही है। समाज के हर वर्ग के लोगों के रोजगार पर ध्यान दिया जा रहा है।

पीड़ित स्वजनों से मिले मंत्री

उद्योग विभाग के निदेशक पंकज कुमार सिंह के असामयिक निधन पर मंत्री शाहनवाज हुसैन उनके पैतृक आवास पर गए और पिता प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह और मां से मिलकर ढ़ाढ़स बंधाया। मंत्री ने कहा कि स्व. पंकज सिंह हमारे विभाग के एक बेहद कुशल वरीय अधिकारी थे। उनका हमलोगों के बीच नहीं रहना काफी कमी महसूस करा रहा है।

chat bot
आपका साथी