सड़कों पर पुलिस का पहरा, पाबंदियों से घिरे लोग

समस्तीपुर। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:42 PM (IST)
सड़कों पर पुलिस का पहरा, पाबंदियों से घिरे लोग
सड़कों पर पुलिस का पहरा, पाबंदियों से घिरे लोग

समस्तीपुर। लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच मिली छूट के चलते सुबह खरीदारी को लेकर आवाजाही बढ़ गई। जिला प्रशासन की ओर से बाजार में अतिरिक्त बल तैनात किए गए।

रविवार की सुबह बाजार खुलते ही पुलिस मुस्तैद हो गई। भोजन के सामान व दवा-दूध खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकले। इस दौरान कहीं-कहीं शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस ने लोगों को लॉकडाउन के नियमों को पालन कराया। दुकानदार व ग्राहकों को भी शारीरिक दूरी व मास्क लगाने की नसीहत दी। हालांकि, घर से निकलते वक्त लोग सुरक्षा का ख्याल रख रहे हैं, लेकिन कुछ लोग खतरे से बेपरवाह नजर आए। कुछ लोगों ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी लोगों का कर्तव्य है ताकि यहां पर कोरोना अपना असर न दिखा सके। यही कारण है कि वे सभी नियमों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग

सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई। लोग घरों में कैद हो गए। कोरोना वायरस का संक्रमण और न फैले, इसके लिए लोग एहतियात बरत रहे हैं। लॉकडाउन के बीच बैंक, एटीएम, स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं तथा आवश्यक गतिविधियों को छूट दी गई है। मेडिकल व स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है।

chat bot
आपका साथी