यातायात व्यवस्था बिगड़ी, दिन से शाम तक लगा रहा जाम

समस्तीपुर। डीएम साहब! शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू करने के लिए आपने हार्ड कोर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:06 PM (IST)
यातायात व्यवस्था बिगड़ी, दिन से शाम तक लगा रहा जाम
यातायात व्यवस्था बिगड़ी, दिन से शाम तक लगा रहा जाम

समस्तीपुर। डीएम साहब! शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू करने के लिए आपने हार्ड कोर निर्देश दिया अब जरा शहर के ओवरब्रिज चौराहा से भोला टॉकिज रोड को जाम से भी निजात दिलाइए। इस सड़क पर मुक्तापुर गुमटी से मोहनपुर रोड पर हर समय जाम के हालात बने हैं। गुरुवार को भी इस सड़क पर दिन के 11 बजे से से जो जाम शुरू हुआ शाम तक लोग इससे जूझते रहे। ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों ने शहर की अन्य गलियों का सहारा लिया। लेकिन, कुछ ही देर में उसमें में भी जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक जाम से निकलने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन से चार घंटे तक यही स्थिति नजर आई। हालांकि, जगह-जगह सड़क पर तैनात यातायात पुलिस के जवान ट्रैफिक जाम से वाहनों को निकालते नजर आए।

फुटपाथ पर अवैध कब्जा, मुसीबत में राहगीर

शहर मुख्य मार्ग से लेकर फुटपाथ तक अतिक्रमण का नजारा दिखाई देता है। कहीं, दुकानदार अपने सामान को रखे नजर आते हैं तो कहीं फुटपाथी दुकानदार खड़े रहते हैं। शहर के ताजपुर रोड में फुटपाथ की जगह अवैध कब्जा जमाकर कई अस्थाई दुकानें सज गई है। इसका खामियाजा पैदल यात्रियों को उठाना पड़ता है। सड़क पर चलने के दौरान वाहन की चपेट में आकर कई यात्रियों की मौत भी हो जाती है। इतना सब कुछ होने के बावजूद नगर निगम का ध्यान फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने की ओर नहीं जाता है। कर्पूरी बस पड़ाव के निकट सड़क किनारे सार्वजनिक पार्किंग वाले स्थान पर भी अवैध कब्जा है। इसके कारण लोगों को वाहन पार्किंग की जगह नहीं मिल पाती और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

chat bot
आपका साथी