कोरोना से जंग में नगर निगम आगे आया, जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन

समस्तीपुर। शहर को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:42 PM (IST)
कोरोना से जंग में नगर निगम आगे आया, जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन
कोरोना से जंग में नगर निगम आगे आया, जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन

समस्तीपुर। शहर को संक्रमणमुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर में एक ओर जहां साफ-सफाई का काम तेज कर दिया गया है, वहीं गली-मोहल्लों में लगातार अभियान चलाकर फॉगिग कराई जा रही है। जरूरतमंदों के लिए सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। रविवार को नगर निगम के ओर से अभियान चलाकर फुटपाथी दुकानदारों के बीच मास्क वितरित किया गया। सभापति तारकेश्वर नाथ गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नगर निगम पूरी तरह तत्पर है।

शहर को सैनिटाइज करने में जुटा फायर ब्रिग्रेड

शहरी वार्डों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसको लेकर जगह जगह कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। नगर प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर सभी वार्डों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रत्येक वार्डों में रोस्टर वाइज केमिकल स्प्रे, चूना, ब्लिचिग पाउडर का छिड़काव व फागिग कराई जा रही है। फायर ब्रिग्रेड की टीम और नप कर्मियों को सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है।

सामुदायिक किचन में जरूरतमंदों को कराया जा रहा भोजन

जिला आपदा प्रबंधन द्वारा नगर निगम के सौजन्य से जरूरतमंदों के लिए कर्पूरी बस पड़ाव स्थित आश्रय स्थल में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। जहां प्रतिदिन सुबह शाम दो वक्त निशुल्क भोजन कराया जा रहा है। सिटी मैनेजर राजेश झा ने बताया कि सामुदायिक किचन से जरूरतमदों को निशुल्क सुबह शाम दो वक्त का भोजन मिल रहा है। खासकर मजदूर, निर्धन, निराश्रित एवं निशक्त व्यक्तियों के लिए इसकी शुरुआत की गई है। सामुदायिक किचन में प्रतिदिन सुबह शाम करीब 100 से अधिक व्यक्तियों को चावल, दाल, सब्जी भोजन कराया जा रहा है। यहां खाना खिलाने में भी शारीरिक दूरी का पालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी