किसान संकट में, सरकार आंकड़ों की हेराफेरी कर थपथपा रही पीठ

जिले में रसायनिक उर्वरक की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ माकपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरनास्थल पर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 01:37 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 01:37 AM (IST)
किसान संकट में, सरकार आंकड़ों की हेराफेरी कर थपथपा रही पीठ
किसान संकट में, सरकार आंकड़ों की हेराफेरी कर थपथपा रही पीठ

समस्तीपुर । जिले में रसायनिक उर्वरक की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ माकपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। धरनास्थल पर प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। विधायक अजय कुमार ने कहा कि रबी फसल की बुआई में विलंब हो रहा है। रसायनिक उर्वरक की किल्लत है। किसान खाद के लिए दर दर भटक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिचौलियों के द्वारा मनमाने दर पर उर्वरक की कालाबजारी की जा रही है। शासन- प्रशासन को गंभीरता से किसानों के संकट का हल करना चाहिए। जबकि, सरकार केवल आंकड़ा की हेराफेरी कर अपना पीठ थपथपा रही है। माकपा विधायक ने कहा कि किसानों की धान खरीद नहीं हो रही है। जबकि, प्रशासन का आंकड़ा है कि किसानों का धान खरीदा गया और उनका पेमेंट भी हो गया है। सरकार से अविलंब उर्वरक की किल्लत को दूर करने, किसानों को सस्ते दर डीएपी पोटाश, मुहैया कराने, रसायनिक उर्वरक की कालाबजारी पर प्रतिबंध लगाने, किसानों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से धान की खरीदारी करने की मांग की। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता के बाद अनशन समाप्त किया गया। मौके पर जिलामंत्री रामाश्रय महतो, महेश कुमार, मनोज गुप्ता, विश्वनाथ महतो, श्यामकिशोर कमल, मिथिलेश सिंह, सिया प्रसाद यादव, उपेंद्र राय, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, दिनेश पासवान, रामसागर पासवान, जागेश्वर महतो, कृष्णमूर्ति विश्वजीत, विमल, अवधेश मिश्रा, रघुनाथ राय, जागेश्वर महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खास बातें:-

- रासायनिक उर्वरक की किल्लत व कालाबजारी के खिलाफ माकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

chat bot
आपका साथी