प्रखंड स्तर पर फैमिली प्लानिग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की होगी ट्रेनिग

समस्तीपुर। जिले के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र में फैमिली प्लानिग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का प्रशिक्षण अगस्त में आयोजित किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:48 PM (IST)
प्रखंड स्तर पर फैमिली प्लानिग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की होगी ट्रेनिग
प्रखंड स्तर पर फैमिली प्लानिग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की होगी ट्रेनिग

समस्तीपुर। जिले के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र में फैमिली प्लानिग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम का प्रशिक्षण अगस्त में आयोजित किया जाएगा। जिले के सभी प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी, सलाहकार, कर्मी, स्टाफ नर्स, एएनएम एवं आशा सम्मिलित होंगी। प्रशिक्षण आयोजन करने के संदर्भ में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को निर्देश दिया है। जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को फैमिली प्लानिग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम की ट्रेनिग देने का निर्देश दिया गया है। जिला से प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन के गर्भ निरोधक साधनों की खपत व आपूर्ति की जानकारी ऑनलाइन की जा रही है। पहले इसका पेपर या रजिस्टर के माध्यम से किया जाता था। लेकिन अब यह सुविधा ऑनलाइन हो गई है। इससे जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता एवं मांग के विषय में सटीक जानकारी हो सकेगी। परिवार नियोजन में अनमेट नीड एक प्रमुख चुनौती है। एफपीएलएमआईएस की शुरुआत होने से अनमेट नीड में भी वांछित कमी आएगी। साथ ही जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को परिवार नियोजन संबंधित साधनों की उपलब्धता से लेकर मांग तक की पूर्ण जानकारी रहेगी। इससे परिवार नियोजन कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण में इन चीजों की दी जाएगी जानकारी

जिले की आशा को परिवार कल्याण कार्यक्रम में और सु²ढ करने के लिए प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आशा को फैमिली प्लानिग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह सॉफ्टवेयर परिवार कल्याण के साधनों की भौतिक उपस्थिति व अनुपस्थिति की जानकारी देने व सामग्री प्राप्त करने के लिए विकसित किया गया है। प्रशिक्षण में बताया जाएगा कि किस प्रकार से परिवार कल्याण साधनों के स्टॉक के बारे में सॉफ्टवेयर पर जानकारी भेज कर स्टॉक को अपडेट किया जाता है व किस प्रकार परिवार कल्याण के साधनों की डिमांड की जाए। साथ ही इंडेंट व अपडेट कोड के माध्यम को प्रैक्टिकल रूप से विस्तार से बताया जाएगा। प्रशिक्षण में शादी की सही उम्र, पोषण, परिवार कल्याण में आशाओं की भूमिका, परिवार कल्याण के साधनों, उनके प्रकार, साधनों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की आपूर्ति व खपत होगी ऑनलाइन

परिवार नियोजन के गर्भनिरोधक साधनों की आपूर्ति व खपत की जानकारी फैमिली प्लानिग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना है। अगर लैपटॉप नहीं है तो मोबाइल एप के माध्यम से भी साधनों की डिमांड की जा सकती है। अब किसी भी तरह के साधनों की आफलाइन आपूर्ति नहीं की जाएगी। आनलाइन मांग के बाद साधनों की उपलब्धता जिले स्तर पर हो जाएगी। इस आपूर्ति के एक सप्ताह के अंदर प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसकी सप्लाई हो जाएगी। परिवार नियोजन के गर्भ-निरोधक साधनों की नियमित आपूर्ति जिला स्तर से लेकर उप-स्वास्थ्य केंद्र व आशा तक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी