सरायरंजन व उजियारपुर में अतिवृष्टि से व्यापक क्षति

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात हुई अतिवृष्टि के कारण व्यापक क्षति हुई है। अतिवृष्टि से दर्जनों घर धराशाई हो गए हैं। वहीं दर्जनों पर घरों एवं सड़कों पर पेड़ के गिरने की खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:40 PM (IST)
सरायरंजन व उजियारपुर में अतिवृष्टि से व्यापक क्षति
सरायरंजन व उजियारपुर में अतिवृष्टि से व्यापक क्षति

समस्तीपुर। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात हुई अतिवृष्टि के कारण व्यापक क्षति हुई है। अतिवृष्टि से दर्जनों घर धराशाई हो गए हैं। वहीं, दर्जनों पर घरों एवं सड़कों पर पेड़ के गिरने की खबर है। इसके अलावा कई जगहों पर विद्युत खंभों के उखड़ने से उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। प्रखंड के मुसापुर निवासी मिथिलेश प्रसाद के कच्चे मकान के गिरने से उनकी पुत्री भवानी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। सरायरंजन बाजार के समीप एक दुकान पर पेड़ के गिर जाने से दुकान में रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इधर, बथुआ बुजुर्ग स्थित जमुआरी नदी के किनारे 11 हजार बोल्ट के तार लगे तीन विद्युत खंभों के गिर जाने से उक्त गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अतिवृष्टि के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं गांव एवं कस्बे में बाढ़ जैसे हालात हो गए। भारी बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी

उजियारपुर, संस : रविवार की रात्रि करीब एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गया। वहीं किसानों के खेतों में अनावश्यक पानी जमा होने से फसलों को भी प्रभावित कर दिया। खासकर सब्जियों के फसल को यह पानी काफी नुकसान देनेवाला साबित हुआ है। धनिया की खेती भी चौपट हो गई। चांदचौर मथुरापुर तथा उजियारपुर थाना के पास सड़क पर जलजमाव से बाढ़ जैसा नजारा दिखने लगा। लखनीपुर महेशपट्टी गांव के पास कृषि के लिए आपूर्ति की जानेवाली बिजली का करीब एक दर्जन पोल पानी के कारण झुककर गिरने के कगार पर पहुंच चुका है। यह राहगीरों के लिए खतरे की घंटी दे रही है। कई घरों में पानी घुस गया है। भगवानपुर कमला जाने वाली सड़क में भी सड़क पर पानी ल गया है, जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही है।

chat bot
आपका साथी