पर्यावरण की सुरक्षा की खाई कसमें, धरा पर उतरेगी हरियाली

पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोसड़ा में भी जगह-जगह पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया गया। शहर के बूढ़ी गंडक के तटबंध किनारे रविवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह ने दर्जन भर पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 01:18 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:18 AM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा की खाई कसमें, धरा पर उतरेगी हरियाली
पर्यावरण की सुरक्षा की खाई कसमें, धरा पर उतरेगी हरियाली

समस्तीपुर । पृथ्वी दिवस के अवसर पर रोसड़ा में भी जगह-जगह पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लिया गया। शहर के बूढ़ी गंडक के तटबंध किनारे रविवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह ने दर्जन भर पौधे लगाए। जिसमें नीम, आम, गुलमोहर आदि का पेड़ शामिल था। इस दौरान नपं के अभियंता रामसागर महतो तथा संजीत कुमार समेत कई शहरवासी भी शामिल थे। वहीं दूसरी ओर बीएसएस क्लब द्वारा जारी सेल्फी विद ट्री अभियान के तहत जगह जगह पौधरोपण किया गया। जबकि प्रभात तारा इंग्लिश स्कूल सनशाइन स्कूल ढ़रहा तथा डीएमपी होली मिशन रोसड़ा में भी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पौधरोपण कर पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार शनिवार को ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों को पृथ्वी दिवस के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए अपने घर एवं आसपास में पौधरोपण करने की सलाह दी गई।

मोहनपुर,संस : बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को प्रखंड परिसर के समीप प्रमुख संगीता देवी के द्वारा पौधरोपण किया गया। मौके पर मुखिया वीणा देवी, पर्यावरण सेवी सुजीत भगत, पीओ अल्ताफ हुसैन, आलोक कुमार, रणजीत कुमार आदि थे । उधर जदयू नेता मनोज कुमार सिंह के द्वारा भी डुमरी उत्तरी पंचायत में पौधा लगाया गया।

सरायरंजन,संस : प्रखंड मुख्यालय में रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से पौधारोपण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सौ से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण का दंश पूरा विश्व झेल रहा है। प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख बुच्ची देवी, बीडीओ गंगासागर सिंह, सीओ विजय कुमार तिवारी, पीटीए मृगांक प्रभाकर, पीआरएस अशोक कुमार, नरेश रजक, मनटुन रजक, कुमार विश्वनाथ, अजीत कुमार झा ,संजीव कुमार ठाकुर ,दयानंद दास आदि मौजूद रहे। वहीं प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित मध्य विद्यालय में रविवार को वन प्रमंडल समस्तीपुर के द्वारा जल जीवन हरियाली मिशन के समापन एवं पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन महोत्सव 2020 का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सौ से अधिक पौधे लगाए। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पौधारोपण एवं वन संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को मुख्य रुप से मुजफ्फरपुर से आए वन संरक्षक सुनील कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, वन परिसर पदाधिकारी भूपेंद्र यादव, मुखिया अमरेंद्र कुमार धीरज, उपमुखिया निरंजन प्रसाद, भाजपा नेता प्रो. अमरेंद्र कुमार, महेंद्र गिरि आदि ने संबोधित किया।

मोहिउद्दीननगर,संस: पृथ्वी दिवस के अवसर पर वन महोत्सव मनाया गया। इसको लेकर प्रखंड परिसर सहित जगह-जगह पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कनीय अभियंता रजनीश कुमार, प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, सीओ प्रमोद रंजन, पीपीए विनय कुमार सौरव कुमार सहित प्रखंड व अंचल कर्मियों ने अलग-अलग पौधरोपण किया।

शाहपुर पटोरी, संस: पृथ्वी दिवस के अवसर पर पटोरी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीओ मोहम्मद शफीक ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद शफीक ने कहा कि पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं और इनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस कार्यक्रम में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोरंजन कुमार रंजन, शाहपुर उंडी पंचायत के मुखिया मोहन ठाकुर के अतिरिक्त मनरेगा के पीटीए पीआरएस तथा अनुमंडल के कई कर्मी भी मौजूद थे। एक अन्य कार्यक्रम में दक्षिणी धमौन में प्रदेश भाजपा नेता नागेंद्र सिंह की उपस्थिति में व्यापक रूप से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय कुमार विजय ने की। मौके पर संजीव कुमार, राज कुमार चौधरी, राम प्रवेश राय आदि मौजूद थे। तारा धमौन पंचायत में भी मुखिया प्रवीण कुमार राय के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार तथा अन्य कई ग्रामीण व प्रतिनिधि मौजूद थे।

उजियारपुर, संस : प्रखंड जदयू के तत्वावधान में रविवार को बिहार पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण बचाव का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जदयू नेता सह अवकाश प्राप्त थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष वरुण साह ने संयुक्त रूप से उजियारपुर स्टेशन परिसर, थाना प्रांगण सहित स्थानीय बाजार के विभिन्न खाली पड़े जमीन में आम, अमरूद आदि के फलदार वृक्ष का पौधा लगाकर लोगों को पृथ्वी की सुरक्षा एवं पर्यावरण की शुद्धता के महत्व के बारे में बताया। मौके पर स्टेशन प्रबंधक विजय कुमार मिश्रा, एएसआई पंकज कुमार आदि मौजूद थे।

हसनपुर,संस : पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने उपस्थित लोगों से पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने का आवाहन किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में मनरेगा योजना से 2 सौ छायादार पौधे लगाए गए हैं।जबकि प्रखंड स्तर पर कुल 26 हजार पौधा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लगाया गया है। वहीं कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तर पर 6 हजार पौधा लगाया गया है। मौके पर अंचलाधिकारी आनंदचंद्र झा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार मिश्रा,प्रखंड कृषि पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार,रामचंद्र पासवान,कृषि समन्वय मणिकांत चौधरी, किसान सलाहकार सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर जी आदि मौजूद थे।

खानपुर,संस : पृथ्वी दिवस के अवसर बीडीओ गौरी कुमारी ने प्रखंड परिसर में पौधरोपण किया। नत्थूद्वार पंचायत में मुखिया महबूब आलम, खैरी मुखिया सुदामा देवी, मुखिया रीता देवी,सिनोध राम, मंजू कुमारी, दीपक झा,रेणु यादव, अमल भारती,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने भी अपने-अपने पंचायत में पौधरोपण किया।

कल्याणपुर,संस : पृथ्वी दिवस के अवसर पर मनरेगा भवन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनरेगा कर्मियों के अलावा आमलोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। मौके पर प्रभात कुमार, रितेश कुमार, सुबोध कुमार, संतोष कुमार, सुधांशु कुमार, प्रभात कुमार सिंह, कनीय अभियंता लालबाबू बैठा आदि मौजूद रहे।

पूसारोड,संस : प्रखंड क्षेत्र के चकले वैनी पंचायत में पृथ्वी दिवस के अवसर पर 1200 पौधों का रोपण किया गया। चकले वैनी पंचायत की मुखिया शर्मिला देवी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। यह जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता सचिन कुमार ने बताया कि खादी भंडार परिसर में 200, प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी परिसर में 500 एवं मध्य विद्यालय वैनी के परिसर में 500 पौधों का रोपण किया गया। मौके पर रोजगार सेवक अमितोष कुमार,जेई उमाशंकर ओम,अनिल कुमार सिंह,गंगासागर पासवान सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी