कषि कार्य के लिए लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला

विभूतिपुर प्रखंड की सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के रघुनंदन उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप का विद्युत ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिनों से जला पड़ा है। इसके कारण इलाके के तकरीबन एक सौ एकड़ में कृषि कार्य प्रभावित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:06 AM (IST)
कषि कार्य के लिए लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला
कषि कार्य के लिए लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर जला

समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड की सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के रघुनंदन उच्च विद्यालय के खेल मैदान के समीप का विद्युत ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिनों से जला पड़ा है। इसके कारण इलाके के तकरीबन एक सौ एकड़ में कृषि कार्य प्रभावित हो रही है। यहां के किसान राम विलास महतो, राम सेवक महतो और लालबाबू महतो के खेत में बोरिग चल रही थी। अब, जब ट्रांसफॉर्मर जल गया है तो इससे जुड़े सभी किसानों की सब्जी व विभिन्न फसलें प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के करीब 75-80 एकड़ भूमि पर भिडी, करैला, कद्दु, घिवरा, साग आदि हरी सब्जियों की फसलों की सिचाई बाधित है। सुधि लेने वाला कोई नहीं है। सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से भूमि का सर्वे कराकर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए विद्युत पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस योजना में बिजली व्यवस्था आड़े आ रही है। बेलसंडीतारा के किसान बमबम कुमार के खेत में अर्थ कनेक्शन नहीं हो पाने से बोरिग संचालित नहीं हो पाया है। किसान राजीव कुशवाहा द्वारा जेई को लिखित आवेदन देने के बाद भी अर्थ कनेक्शन नहीं किया गया है। ट्रांसफॉर्मर जल जाने की सूचना किसानों द्वारा प्रखंड आत्मा सदस्य मनोज कुमार को दी गई तो उन्होंने स्थल निरीक्षण कर विभाग के जेई को ट्रांसफॉर्मर गारंटी अवधि में होने की जानकारी दी। इन्हें आश्वासन भी मिला। मगर, अबतक कार्रवाई शून्य बताया गया है। पूछे जाने पर नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जेई सिकंदर कुमार ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी