कार्यशाला में वैकल्पिक शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। अध्यक्षता वीणा कुमारी ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:39 PM (IST)
कार्यशाला में वैकल्पिक शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा
कार्यशाला में वैकल्पिक शिक्षा पर हुई विस्तृत चर्चा

समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों एवं जन प्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला हुई। अध्यक्षता वीणा कुमारी ने की। संचालन दिनेश कुमार ने किया। कार्यशाला में कोविड-19 का शिक्षा पर कुप्रभाव पर चर्चा हुई। साथ हीं सरकारी स्कूलों के प्रहरी के रूप मे कार्यरत विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों को मानते हुए पंचायत समिति सदस्य डॉ. अरूण कुमार गिरि ने कहा कि साल भर से स्कूल बंद हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है। बच्चे इधर-उधर भटक रहे है। बच्चे भटकाव के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इससे माता-पिता भी मानसिक रुप से परेशान हैं। ऐसी परिस्थिति में समाज और जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी स्कूलों की विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों की जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षा के लिए वैकल्पिक सोच लागू करना चाहिए। कार्यशाला में जानकी देवी, रेखा देवी, रुणा कुमारी, कौशल्या देवीज, मीणा देवी, रंजू देवी, संगीता देवी, रामप्रवेश राम, अमलेश पासवान आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि जब तक स्कूल बंद है तब तक विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों की पहल पर निशुल्क शिक्षा केंद्र खोलकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का अभियान चलाएंगे। कृषि कानूनों के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक किसान नेता विष्णु कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान विरोधी तीनों कृषि कानून के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। वहीं 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चंद्र स्मारक पर माल्यार्पण कर किसान विरोधी क़ानून वापस लेने की मांग करने का निर्णय हुआ। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जिलाधिकारी के समक्ष ट्रैक्टर रैली निकालने, 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर सत्यनारायण सिंह, विजय किशोर प्रसाद सिंह, रामश्रेष्ठ राय, केपी यादव, लाल बाबू महतो, सुरेश महतो, रामानुज पंडित, रामकरण सिंह, सुरेश महतो, राजकुमार पासवान, कृष्ण कुमार झा, दिवाकर झा, राम आशीष राउत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी