दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत से नरहन में मचा कोहराम

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के वार्ड 12 में पिता-पुत्र की दो अर्थी एक साथ निकली तो गांव में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:47 PM (IST)
दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत से नरहन में मचा कोहराम
दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत से नरहन में मचा कोहराम

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन गांव के वार्ड 12 में पिता-पुत्र की दो अर्थी एक साथ निकली तो गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के साथ- साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के आंखों से भी आंसू बह रहे थे।

बताया गया कि नरहन गांव के 62 वर्षीय समाजसेवी दिलीप झा एवं 30 वर्षीय शिक्षक के रूप में समर्पित उनके पुत्र संजीव कुमार झा की मौत सड़क दुर्घटना में मुजफ्फरपुर के पास रविवार की अहले सुबह हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उनका पुत्र जीव विज्ञान के शिक्षक थे। तथा कोचिग के माध्यम से बच्चों को पढाते थे। जबकि उनके पिता बिजली बिल की वसूली करने का काम करते थे। दोनों की क्षेत्र में अपनी पहचान थी। जैसे ही घटना की सूचना मिली, लोग उनके घर पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंचे। सभी इस हृदय विदारक घटना पर दुख जता रहे थे। परिवार तो विपत्तियों का पहाड़ टूट गया है। परिवार के लोगों के चित्कार से माहौल गमगीन बना हुआ था। बताया गया कि शनिवार को दिलीप झा अपने पुत्र संजीव कुमार झा के साथ चिकित्सक से अपनी आंख दिखाने के लिए मुजफ्फरपुर गए थे। आंख दिखाने के बाद किसी रिश्तेदार के यहां रात में रुक गए। सुबह जब मुजफ्फरपुर से चले तो टोल प्लाजा के आगे किसी बड़े एवं भारी कंटेनर ने दोनों पिता-पुत्र को कुचल दिया। पुत्र और पिता की पहचान आधार कार्ड और मोबाइल से हुई। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इसकी सूचना नरहन में परिवार को दी। सूचना मिलते ही नरहन गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि इस घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले। शाम में दोनों का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। इसके बाद दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी