डॉ. सत्येंद्र ने सिविल सर्जन के पद पर किया योगदान

नए सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को योगदान कर लिया। उन्होंने डॉ. सतीश कुमार सिन्हा से प्रभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक ²ष्टिकोण के आधार पर पदस्थापित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:19 PM (IST)
डॉ. सत्येंद्र ने सिविल सर्जन के पद पर किया योगदान
डॉ. सत्येंद्र ने सिविल सर्जन के पद पर किया योगदान

समस्तीपुर । नए सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को योगदान कर लिया। उन्होंने डॉ. सतीश कुमार सिन्हा से प्रभार ग्रहण किया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक ²ष्टिकोण के आधार पर पदस्थापित किया है। यहां आने से पूर्व वे वैशाली जिला में गोरौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। हालांकि, उनकी प्रतिनियुक्ति वैशाली में ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी के पद पर भी थी। सीएस ने कहा कि मरीजों को हरसंभव बेहतर सुविधा दी जाएगी। सरकार द्वारा जितना भी संसाधन दिया गया है। उसमें बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। आमजन की उम्मीद पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे। सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसे कार्यकाल में पूरा करेंगे। विदित हो कि पूर्व में डॉ. रति रमण झा सिविल सर्जन पद पर तैनात थे। कोरोना संक्रमित होने की वजह से इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस दरम्यान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिन्हा को सिविल सर्जन बनाया गया था।

chat bot
आपका साथी