... असबाब नहीं दिल के जज्बात लिए जा

हसनपुर प्रखंड के नयानगर गांव स्थित कल्याण सदन में स्वतंत्रता सेनानी स्व राम कल्याण ¨सह की 17 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 11:30 PM (IST)
... असबाब नहीं दिल के जज्बात लिए जा
... असबाब नहीं दिल के जज्बात लिए जा

समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड के नयानगर गांव स्थित कल्याण सदन में स्वतंत्रता सेनानी स्व राम कल्याण ¨सह की 17 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। देर रात श्रोता काव्य रस में गोता लगाते रहे। युवा शायर राहुल कुमार भारद्वाज ने अपनी रचना मगर जयचन्द या अफजल की कोई शान थोड़ी है गजल के माध्यम से आतंकवाद पर भी मजहब की राजनीति करने वाले को करारा जबाब दिया। पटना हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र नारायण ¨सह, अजय कुमार ¨सह आदि ने कवियों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। यह आयोजन प्रखंड के नयानगर गांव स्थित कल्याण सदन में किया गया। दरभंगा से आए हास्य कवि बिनोद हंसौडा ने अपनी हास्य रचनाओं से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मैथिली कवि आनन्द मोहन झा ने अपनी रचनाओं से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वरिष्ठ कवि चांद मुसाफिर ने पढ़ा कुर्सियों पे डाला है उल्लुओं ने डेरा गजलकार गोविन्द राकेश ने पढ़ा असबाब नहीं दिल के जज्बात लिए जा। हाल ही में काव्य संग्रह सपने होंगे सच के रचनाकार और मंच का संचालन कर रहे विजय व्रत कंठ की रचना नयानगर को नमन है मेरा है अति पावन यह स्थान को सुनकर लोग भावविभोर हो उठे। ओज की कवयित्री दिव्या चौहान,युवा कवि गौरव झा, सनी कुमार ने भी इस काव्यांजलि में अपनी अपनी रचनाओं से प्रभावित किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शकों की फरमाइश पर कवियों ने कविताओं और शेरो-शायरी से शमां बांध दिया। महेन्द्र प्रसाद ¨सह ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कवियों का आभार व्यक्त किया। चित्तरजंन ¨सह ने स्वतंत्रता सेनानी को याद करते हुए कहा कि रामकल्याण ¨सह समाज और देश की प्रगति के लिए हमेशा ¨चतनशील रहे।

chat bot
आपका साथी