सरायरंजन का विकास उनकी पहली प्राथमिकता : विजय

सरायरंजन में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:55 PM (IST)
सरायरंजन का विकास उनकी पहली प्राथमिकता :  विजय
सरायरंजन का विकास उनकी पहली प्राथमिकता : विजय

समस्तीपुर । सरायरंजन में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक दर्जन से अधिक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान श्री चौधरी ने सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय स्थित दो योजना जिससे मुख्यालय में 20 लाख की लागत बनने वाले भव्य गेट एवं मुख्यालय में ही बनने वाले दलित कॉलोनी का शिलान्यास किया। वहीं धर्मपुर पंचायत में बनने वाले नए पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया। हरिपुर बरहेता में छह माह से बनकर तैयार पंचायत सरकार भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। बथुआ पंचायत में सामुदायिक शेड एवं वर्क शेड, अख्तियारपुर में तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं पार्क का लोकार्पण किया। नौआचक में सामुदायिक सेड एवं वर्क शेड का शिलान्यास किया। श्री चौधरी ने प्रखंड मुख्यालय में ही एक दर्जन से अधिक विकलांगों को विकलांगता के प्रमाणपत्र का भी वितरण किया। अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र का विकास करना है। क्षेत्र की जनता के खुशहाली में हीं उनकी खुशहाली है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की। समारोह को प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, उप प्रमुख बुच्ची देवी, बीडीओ गंगासागर सिंह, सीओ विजय कुमार तिवारी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुखिया ताराकांत राय गौतम, अरुण कुमार झा, रंजीत पटेल, रामकुमार झा, इजहार अशरफ, कुमार विश्वनाथ, शशिनाथ झा, संजीव ठाकुर, रामबाबू झा, घनश्याम ठाकुर, अजीत कुमार झा, जितेंद्र राय, रामश्रेष्ठ राय आदि ने संबोधित किया। मौके पर संतोष राम, सुशील कुमार राय, संजय कुमार राय, धनंजय कुमार ठाकुर, लालबाबू महतो, विनय सहनी, लालबाबू ठाकुर, विकास कुमार ठाकुर, सुशील कुमार राय, चन्द्रशेखर झा, राजीव दास, शहादत हुसैन, मो. साजू, नागराज झा, विमल झा, गिरधारी सिंह, प्रदुम्न सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी