मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यकाल में हर तबके का विकास हुआ

समस्तीपुर। पिछले 15 वर्षों में बिहार में बड़ा बदलाव आया है। राज्य की कई योजनाएं देश और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के मॉडल से हर तबके लाभान्वित हो रहे हैं। न्याय के साथ विकास का काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:59 PM (IST)
मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यकाल में हर तबके का विकास हुआ
मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यकाल में हर तबके का विकास हुआ

समस्तीपुर। पिछले 15 वर्षों में बिहार में बड़ा बदलाव आया है। राज्य की कई योजनाएं देश और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के मॉडल से हर तबके लाभान्वित हो रहे हैं। न्याय के साथ विकास का काम किया जा रहा है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश महासचिव सह समस्तीपुर जिला के संगठन प्रभारी डॉ.आसमां प्रवीण ने आरएल महतो बीएड कॉलेज मिर्जापुर के सभागार में आयोजित समदर्शी- नेतृत्व और समावेशी विकास के 15 साल- बेमिसाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बालक- बालिका साइकिल योजना, हर घर बिजली, हर घर नल का जल आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। जिसकी सराहना पीएम समेत अन्य नेताओं द्वारा भी की जा रही हैं। इनमें पंचायतों और नगर निकायों के एकल पद पर महिलाओं को 50 प्रतिशत और अति पिछड़ों को 20 प्रतिशत आरक्षण, प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, राज्य में शराबबंदी आदि प्रमुख है। डॉ. आसमां प्रवीण ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीएम नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन में किए गये विकासात्मक कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम को किसान प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाघ्यक्ष मो.उमर फारूक, जिला सचिव प्रवीण कुमार, रामदेव महतो, फुलेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र दास, गंगा प्रसाद महतो, सीताराम यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पंर उमाकांत राय, शंभू भूषण राय, विकास कुमार सिंह, कृष्णदेव महतो, अर्जुन शर्मा, धीरज कुमार सहनी, निर्मल झा, मनोज कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी